फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The tipper crossed Rs 35 thousand from the hawker's cart.

Kannauj News: फेरी वाले के ठेले से टप्पेबाज ने पार किए 35 हजार

Sun, 14 Jan 2024 01:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 14 Jan 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
The tipper crossed Rs 35 thousand from the hawker's cart.
छिबरामऊ। फेरी कर रोजमर्रा के सामान की बिक्री करने वाले युवक की ठेली से टप्पेबाज ने 35 हजार रुपये पार कर दिए। शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सराफान निवासी अंसार मंसूरी पुत्र अनवार ठेली पर दैनिक प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की फेरी लगाते हैं। शनिवार की देर शाम वह सौरिख तिराहे पर लक्ष्मी गेस्ट हाउस के पास ठेले से फेरी कर रहा था। इस दौरान मोबाइल बात करते समय टप्पेबाज ने उसके ठेले से पूरे दिन की बिक्री के 35 हजार रुपये पार कर दिए और गायब हो गया। जब वह ठेली लेकर चला तो पैसे गायब देख उसके होश उढ़ गए। आनन-फानन पुलिस से शिकायत की। कस्बा इंचार्ज अवनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि रविवार को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।


--------------------------------------
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बालक घायल

छिबरामऊ। ग्राम त्रिलोकापुर निवासी अजीत का सात वर्षीय पुत्र मयंक खेलते हुए सड़क के किनारे पहुंच गया। ग्राम हाथिन के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन उसे 100 शैय्या अस्पताल ले गए। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed