{"_id":"687160f5be48d80982078566","slug":"the-thieves-broke-the-lock-of-the-house-and-stole-cash-and-jewellery-kannauj-news-c-12-knp1038-1182836-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी-जेवर किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी-जेवर किए पार
विज्ञापन
कन्नौज। घर का ताला तोड़कर चोरों ने 2.50 लाख नकद और छह लाख के जेवर पार कर दिए। गुरुवार रात घर पहुंचे मकान मालिक ने ताला टूटा देखा और जब वह अंदर गए तो अलमारी और बक्सा खुला पड़ा था। जेवर व नकदी गायब थी। चोरी की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
सदर क्षेत्र के सरायमीरा के देविनटोला के रहने वाले दीपक कुमार अवस्थी मूलरूप से हरदोई के मल्लावां क्षेत्र के ग्राम मढि़या के निवासी हैं। दीपक खेती करने के साथ ही कार भी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी, बेटी को लेकर मायके गई थी। गांव पर काम चल रहा था तो वह नौ जुलाई को वहां गए थे। घर में ताला लगा था। गुरुवार रात 11 बजे घर पहुंचे तो मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्सा खुला पड़ा था।
उन्होंने बताया कि चोर घर से 2.50 लाख रुपये नकद, हार का सेट, सोने की चेन, तीन अंगूठी, एक जोड़ी पायल गायब थी। घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।