{"_id":"6528462c540792910307ada8","slug":"the-thief-stole-cash-and-jewelery-after-entering-the-house-then-pushed-him-away-and-ran-away-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4044-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घर में घुसकर नकदी-जेवरात किए पार, धक्का देकर भागा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घर में घुसकर नकदी-जेवरात किए पार, धक्का देकर भागा चोर
विज्ञापन
हसेरन। ताला बंद घर में घुसकर चोर ने नकदी व जेवरात पार कर दिए। खटपट की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
ग्राम बिहारीपुर गांव निवासी उमाशंकर बाथम पुत्र नत्थूलाल अपनी पत्नी गीता के साथ कानपुर में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। गांव में उसका पुत्र रूप कुमार रहता है। बुधवार को वह भी अपने ससुराल गया था। घर में ताला पड़ा था। रात के समय गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और अलमारी व बक्सों के ताला तोड़कर झुमकी, दो अंगूठी, पायल, कमर पेटी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। खटपट की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी राजेश सक्सेना ने चोरी कर घर से निकलते समय युवक को दबोच लिया, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकला। चोरी की सूचना पर पहुंचे गृह स्वामी ने चोरी की सूचना हसेरन चौकी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज विनीत वर्मा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।