फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The teenager hanged herself after being refused marriage.

Kannauj News: शादी से इन्कार करने पर किशोरी ने लगाया था फंदा

Sat, 06 Dec 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The teenager hanged herself after being refused marriage.
फोटो :37: पुलिस हिरासत में आरोपी अभिषेक। स्रोत पुलिस - फोटो : कोटला चुंगी फ्लाईओवर पर आग का गोला बनी कार। संवाद
इंदरगढ़। प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर किशोरी ने तीन दिसंबर की रात दो बजे पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोरी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपित को पकड़कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


दो दिसंबर की रात थाना क्षेत्र के गुदारा गांव निवासी सुनील की बेटी सोनाली उर्फ शबनम घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी। वहीं किशोरी के पिता ने पूराराय गांव निवासी अभिषेक के खिलाफ बेटी को बहला ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बुधवार देर शाम किशोरी का गांव के बाहर शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या करने की पुष्टि हुई थी। पिता ने तहरीर देकर आरोपी अभिषेक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

इधर शुक्रवार को पुलिस ने अभिषेक को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि सोनाली शादी को लेकर दबाव बना रही थी। शादी से मना करने पर सोनाली ने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed