फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The streets of Itranagari are full of lovers of Khatu Shyam

Kannauj News: खाटू श्याम के दीवानों से पटी इत्रनगरी की सड़कें

Thu, 27 Apr 2023 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 27 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
The streets of Itranagari are full of lovers of Khatu Shyam
कन्नौज। इत्रनगरी में गुरुवार का दिन हारे का सहारा कहे जाने वाले खाटू श्याम की भक्ति के नाम रहा। ढोल नगाड़ों के साथ निकली निशान यात्रा में भक्तों का हुजूम इस कदर उमड़ा कि शहर की सड़कें पट गईं। भक्तों ने फूलों की बारिश कर यात्रा का स्वागत भी किया। जयकारों की गूंज से वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।
विज्ञापन

शहर के पठकाना मोहल्ले के नगरकोट देवी से प्रारंभ हुई निशान यात्रा हाजीगंज, हरिनगर, पकरियाटोला, पाटा नाला, छोटा चौराहा, लाखन तिराहा, बड़ा चौराहा, नगर पालिका, फर्श रोड, पीतल मंडी, अजयपाल मोहल्ला सहित कई इलाकों से गुजरी। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, वैसे ही यात्रा में फूलों की बारिश कर भक्त यात्रा में शामिल होते चले गए। आगे-आगे भगवा ध्वज लहराते युवा टोली सनातन संस्कृति का संदेश देती रही। इसके अलावा बाबा गौरी शंकर और मां फूलमती देवी के साथ कई झांकियों के साथ बड़ी संख्या में हाथों में पीले रंग का झंडा थामे भक्तों की टोली आकर्षण का केंद्र रही। खासकर यात्रा के सबसे पीछे रथ पर सवार श्याम बाबा की एक झलक पाने को भक्त बेताब दिखे। भक्तों ने पूजा-अर्चना बाबा से अर्जी लगाए। यात्रा भ्रमण को लेकर भक्तों की आस्था देखते ही बनी। जगह-जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद का वितरण किया। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सदर सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी, सदर कोतवाल राज कुमार सिंह के साथ पुलिस बल भी यात्रा के साथ रहा।
विज्ञापन

खाटू श्याम मंदिर के पुजारी संदीप ने बताया कि बाबा के पहले स्थापना दिवस पर भव्य यात्रा निकाली गई। भक्तों पर कृपा बरसाने के लिए बाबा शहर भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान सांसद सुब्रत पाठक, मनोज दीक्षित, शिखर मिश्रा, शानू मिश्रा, आशू दुबे, विपिन दुबे, आदर्श तिवारी, राजीव दुबे, विपिन दीक्षित, निर्मल गुप्ता, देवांश प्रिया सेठी, शिवम् दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
मुंबई के ढोल मंडली ने बिखेरा जलवा
निशान यात्रा में मुंबई से आए ढोल मंडली का भी अलग ही जलवा रहा। युवतियों और युवाओं ने ढोल से धार्मिक धुनों का निकाल कर खूब वाहवाही लूटी। लोगों ने कलाकारों के हुनर की जमकर तारीफ कर खूब आनंद लिया। ढोल कलाकारों ने जगह-जगह अपना प्रदर्शन कर भीड़ को बांधे रखा।

--------------------
आज जमेगा कलाकरों का रंग, होगी भजनों की बारिश
शहर के एसवीएस इंटर कॉलेज खेल मैदान पर आज रात भव्य रात जागरण होगा। इसमें विमल दीक्षित पागल लालपुर, साक्षी अग्रवाल जयपुर, आकाश गुप्ता गोलू फर्रुखाबाद, बेबी पल्लवी शर्मा हरियाणा व कानपुर के शिवम वर्मा और कुमार मुकेश भजनों की बारिश अपना जलवा बिखेरेंगे। इसके लिए समिति की ओर सभी तैयारियां रूप कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed