{"_id":"6577fe88816791cb1c0ff8f5","slug":"the-speeding-car-collided-with-the-platform-and-overturned-the-car-rider-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1003-6574-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तेज रफ्तार कार चबूतरे से टकराकर पलटी, कार सवार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तेज रफ्तार कार चबूतरे से टकराकर पलटी, कार सवार जख्मी
Tue, 12 Dec 2023 12:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:02 PM IST
विज्ञापन
इंदरगढ़। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चबूतरे से टकराकर पलट गई। कार सवार दो युवक जख्मी हो गए। हादसे से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया
सोमवार को कस्बे में एक आयोजित कार्यक्रम में नोयडा से दो कार सवार युवक आ रहे थे। जैसे ही तेज रफ्तार कार थाना क्षेत्र के मिडईपुरवा गांव के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर घर के बाहर बने चबूतरे से टकराकर पलट गई। चबूतरे पर गांव निवासी गोपू सो रहा था। हादसे में गोपू बाल-बाल बच गया। हादसा देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई। हादसे में कार सवार दोनों युवकों को मामूली चोटें आई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और कार सवार दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।