फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The SP and BSP have taken away the reservation rights of the fishing community.

Kannauj News: सपा, बसपा ने छीना मछुआरा समाज का आरक्षण

Mon, 29 Dec 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The SP and BSP have taken away the reservation rights of the fishing community.
छिबरामऊ। सपा, बसपा तथा कांग्रेस ने मछुआरा समाज का आरक्षण छीना है।। भगवान राम के बाद मोदी तथा योगी ने समाज के लोगों को गले लगाया है। उक्त विचार रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


श्रीराम गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज को सपा, बसपा तथा कांग्रेस ने वोट बैंक समझकर इस्तेमाल किया। अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए गुमराह करते रहे तथा बाद में इनको पिछड़ा वर्ग में डाल दिया। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि मत्स्य विभाग कल्याण कोष में आवेदन करें। हाईस्कूल के छात्र 10 हजार तथा इंटर के छात्र को 20 हजार, बीए के छात्र को 30 हजार तथा इससे ऊपर शिक्षा लेने वाले छात्र को 50 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

मछुआरा समाज में केवट, मल्लाह, बिंद, कश्यप, कंहार, धीमर, रैकवार, तुराहा, बाथम, माझी तथा गोड़िया आते हैं। समाज के लोगों को बेटी की शादी के लिए एक लाख तथा जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं है। उन्हें इलाज के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। दुर्घटना में मौत पर पांच लाख, दिव्यांग होने पर 2.50 लाख तथा घायल होने पर 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। फिश फॉर्म एप में आवेदन करने पर फ्री में बीमा होगा। एनएफडीपी में रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड से हो जाएगा, तुरंत ही 100 रुपये आवेदनकर्ता के खाते में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के लोगों को केसीसी कार्ड के लिए बिना कोई गांरटी आधार कार्ड लगाकर तीन लाख रुपये तथा गारंटी लगने पर पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। समाज के लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए दूसरे प्रदेशों में भेजा जाएगा। 13 जनवरी को संकल्प दिवस लखनऊ में मनाया जाएगा। संयोजक ग्राम प्रधान बबलू बाथम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, कार्यक्रम की महिला संयोजक शकुंतला, हरीनंदन, नरेंद्र, नीरज, बृजनंदन तथा अनिल बाथम ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed