{"_id":"66e49ff72cd2dfb5fa04cbe6","slug":"the-soldier-who-killed-the-terrorist-despite-being-injured-was-welcomed-kannauj-news-c-214-1-knj1005-118503-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घायल होने के बाद भी आतंकी को मार गिराने वाले फौजी का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घायल होने के बाद भी आतंकी को मार गिराने वाले फौजी का हुआ स्वागत
विज्ञापन
छिबरामऊ। जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में घायल होने के बाद भी शंकरपुर के लाल ने एक आतंकी को मार गिराया था। घायल सैनिक का इलाज लखनऊ के सैनिक अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को स्वस्थ होकर पहुंचे वीर सैनिक का पश्चिमी बाईपास पर लोगों ने स्वागत किया।
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी विजय पुत्र दलवीर सिंह साल 2011 में सेना में भर्ती हुए। जम्मू कश्मीर में तैनाती के दौरान 27 अगस्त को सेना की टुकड़ी के साथ वह गश्त कर रहे थे, तभी आतंकियों ने हमला कर दिया था। आंख के पास से गोली छूकर निकल गई, जिससे अंजू घायल हो गए। इसके बाद भी अंजू ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जम्मू में सेना के हॉस्पिटल से लखनऊ सैनिक अस्पताल भेज दिया गया था। 15 दिनों के इलाज के बाद पूर्ण स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। शुक्रवार को बहादुर सैनिक के स्वागत को लोग पश्चिमी बाईपास पर पहुंच गए।
गांव के राघवेंद्र यादव, अजय, संजू, मंगल, कर्मवीर, आयूष, जयचंद्र, टीटू दुबे, लालू, नंदू, सोनू व विश्वनाथ ने तिरंगा भेंट कर व फूल मालाओं के साथ विजय यादव का स्वागत किया।