{"_id":"68fd109717719f2a92079bbe","slug":"the-servant-took-away-rs-18500-from-the-box-kannauj-news-c-214-1-knj1005-139177-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नौकर ने गोलक से 18500 रुपये पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नौकर ने गोलक से 18500 रुपये पार किए
विज्ञापन
छिबरामऊ। कबाड़ की दुकान पर काफी समय से नौकरी कर रहे युवक ने चोरी से कीमती कबाड़ बेच दिया। इसके बाद गोलक से 18500 रुपये पार कर फरार हो गया। जानकारी होने पर दुकानदार ने शनिवार को कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
ग्राम रम्पुरा खोजीपुर निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि वह सौरिख रोड पर लालकपुर भट्ठा के पास कबाड़ की दुकान है। दुकान पर बिहार पूर्वी चंपारन के तोला तारा चकमदारी गांव निवासी पवन साहनी काम करता था। 24 अक्तूबर की शाम छह बजे वह दुकान बंद कर घर चला आया। उसके बाद पवन ने दुकान में रखा 50 किलोग्राम पीतल, 70 किलोग्राम तांबा व चार क्विंटल रबड़ बेच दी और गोलक में रखे 18500 रुपये निकालकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दी। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि चौकी इंचार्ज दयाशंकर पांडेय को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।