फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The scorching heat got rid of the entrance examination of B.Ed.

Kannauj News: भीषण गर्मी ने छुड़वाई बीएड की प्रवेश परीक्षा

Thu, 15 Jun 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 15 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
The scorching heat got rid of the entrance examination of B.Ed.
कन्नौज। भीषण गर्मी के बीच हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा से 494 परीक्षार्थियों ने किनारा कर लिया। पहली पाल में 2593 में से 249 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। इसी तरह दूसरी पाली में से 2593 में से 245 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। प्रशासन ने शांतिपूर्वक परीक्षा का दावा किया है।
विज्ञापन

बीएड 2023-24 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा गुरुवार को जिले में सात सेंटर पर आयोजित हुई। इसमें पांच सेंटर शहर में रहे, जबकि दो सेंटर तिर्वा में थे। यहां दो पाली में हुई परीक्षा में कुल 2593 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। समझा जा रहा है कि भीषण गर्मी की वजह कर ही 250 परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सके। पहली पाली में प्रस्तावित सात केंद्रों पर संचालित परीक्षा केंद्रों में से डीएन इंटर कॉलेज, तिर्वा और किसान इंटर कॉलेज, तिर्वा पर संचालित परीक्षा में प्रयुक्त व्यवस्थाओं का डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही रिकॉर्डिंग का भी जायजा लिया। संबंधित सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं तैनात ऑब्सर्वेर्स एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को इकट्ठा करके, मिलान करने के बाद ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा कक्ष से छोड़ने के बाद, उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित लिफाफों में सीलिंग प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए उसकी वीडियोग्राफी कराने को कहा। परीक्षा में कुल 2593 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 2344 उपस्थित और 249 अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में 2348 उपस्थित एवं 245 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

--------------
कोषागार में जमा कराई गई कॉपियां
निर्धारित समय पर परीक्षा पूरी होने के बाद सभी कॉपियों को नियमानुसार सील करके उन्हें कोषागार में जमा करवा दिया गया। परीक्षा के नोडल अफसर डॉ. अजय सिंह ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्वक तरीके से निपट गई। परीक्षा के बाद कॉपियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलक्ट्रेट स्थित कोषागार में जमा करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed