फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The roof of the cooperative society building collapsed due to substandard materials.

Kannauj News: घटिया सामग्री से ढही थी सहकारी समिति की छत

Mon, 19 Oct 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The roof of the cooperative society building collapsed due to substandard materials.
छिबरामऊ। किसान सेवा सहकारी समिति (पश्चिमी) में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के चलते गोदाम और कार्यालय की छत गिरने की बात सामने आई है। 36 लाख से निर्माण कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी ने 18 अक्तूबर को समाचार का प्रकाशन किया था। खबर संज्ञान में आने पर अफसरों की नींद खुली और उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। रविवार को सहायक आयुक्त उदयशंकर और अपर जिला सहकारी अधिकारी मुनीश गौड़ जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने धराशायी हुए लिंटर में प्रयुक्त मानकों की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

निरीक्षण में आधुनिक निर्माण मानकों की खुलेआम अनदेखी सामने आई। छत की शटरिंग में लोहे के पाइपों के बजाय कमजोर लकड़ी की बल्लियां इस्तेमाल की गई थीं। सरियों के जाल में भी गंभीर अनियमितताएं और संकरापन पाया गया। यूपी आरएनएसएस के जेई वीरेंद्र सिंह पर निर्माण स्थल से अनुपस्थित रहने और नियमित निगरानी न करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने मौके पर कमियां स्वीकार कीं और जेई को फटकार भी लगाई। समिति की अध्यक्ष स्नेहलता त्रिपाठी के प्रतिनिधि रामेंद्र त्रिपाठी ने पहले ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने प्रयुक्त ईंटों, मसाले की मात्रा और छत की मोटाई पर आपत्ति जताई थी।

एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भवन निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एसडीएम ने इस पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने का निर्देश दिया है। अब सभी की निगाहें जिलाधिकारी को भेजी गई इस रिपोर्ट पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed