फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The removal of debris from the bridge barrier

मलबा हटने से पुल निर्माण की बाधा दूर

Fri, 04 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 04 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
The removal of debris from the bridge barrier

कई महीने पहले उमर्दा नहर पुल के मलबे को नहर की

विज्ञापन
तलहटी से निकाल दिया गया है। अब तलहटी समतल हो गई है। इसे नहर के बीचोबीच पिलर तैयार करने में आने वाली बाधा दूर हो गई है। ज्ञात हो कि अंग्रेजों के जमाने में बना पुल अचानक नहर में गिर पड़ा। कई महीने तक तलहटी में ही मलबा पड़ा रहा।

कई बार पुल निर्माण की कोशिशें मशीनों से की गईं, पर नहर तल पर ऊबड़-खाबड़ मलबे से सेटिंग गड़बड़ा गई। बीते दिनों नहर का पानी कम होने पर मजदूरों को लगाकर सारा मलबा बाहर निकाला गया। जेई संतराम ने बताया कि मलबा हटने के बाद अब तेजी से काम हो सकेगा।

दो महीने के अंदर पुल को हर हाल में कंप्लीट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जेई का कहना है कि अफसरों ने इस पुल के निर्माण कार्य को गंभीरता से लिया है, इसलिए पुल निर्माण कार्य अब युद्धस्तर से कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed