{"_id":"69405ae244f7b4aa460bf88a","slug":"the-relatives-had-caught-the-lovers-and-brought-them-from-kolkata-kannauj-news-c-214-1-knj1005-141679-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कोलकाता से प्रेमी युगल को पकड़ कर लाए थे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कोलकाता से प्रेमी युगल को पकड़ कर लाए थे परिजन
विज्ञापन
तालग्राम। क्षेत्र के एक गांव में छात्रा ने रविवार को फंदा लगाकर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि प्रेमी के साथ शादी न होने से क्षुब्ध होकर छात्रा ने जान दे दी थी। वह करीब आठ दिन पहले प्रेमी के साथ चली गई थी। परिजन दोनों को कोलकाता से पकड़कर लाए थे और छात्रा घर जाने को तैयार नहीं थी, बल्कि प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी।
परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता रहे थे, इस पर एसपी ने सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय को घटना की जांच सौंपी। देर शाम सीओ सिटी गांव पहुंचे और परिजनों समेत ग्रामीणों से बात की। सीओ के मुताबिक छात्रा और उसका प्रेमी एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था। करीब आठ दिन पहले छात्रा अपने प्रेमी के साथ चली गई तो परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और उनकी तलाश में जुटे रहे। तीन दिन पहले उन्हें पता चला कि दोनों कोलकाता में हैं, इस पर परिजन वहां गए और दोनों को पकड़ कर कार से घर ले आए। प्रेमी को परिजनों ने घर भेज दिया। जबकि छात्रा उनके साथ घर जाने को तैयार नहीं थी और प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। परिजनों ने जबरदस्ती उसे घर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह आठ बजे परिजनों को जानकारी हुई लेकिन पुलिस को सूचना दोपहर में दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को डॉक्टरों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच में ऑनर किलिंग की पुष्टि नहीं हुई।