फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The prisoner who came on trial cut the vein of the hand with a blade, was sent to jail under the POCSO Act

पेशी पर आए बंदी ने ब्लेड से काट ली हाथ की नस, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया था जेल

Wed, 17 Nov 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The prisoner who came on trial cut the vein of the hand with a blade, was sent to jail under the POCSO Act
कन्नौज। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बुधवार को पेशी पर आए बंदी ने पुलिस अभिरक्षा में हाथ की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार कर खतरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंगागंज निवासी अनुज तिवारी पुत्र श्याम तिवारी को कोतवाली पुलिस ने कुछ महीने पहले पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा था। मामले को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई चल रही है। बुधवार सुबह अनुज तिवारी पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार से न्यायालय पेशी पर आया था। यहां उसे ब्लेड मिल गया। उसने आत्महत्या की मंशा से हाथ की नस काट ली। इससे लहूलुहान हो गया। बंदी के हाथ की नस काटने की खबर पर न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं समेत लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

इधर, बंदी की अभिरक्षा में लगी पुलिस टीम ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार कर खतरे से बाहर निकाला। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि ब्लेड पहुंचने की जांच कराई जा रही है। बंदी की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed