फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The plight of electricity will be rectified at a cost of 41 crores

Kannauj News: 41 करोड़ की लागत से दुरुस्त होगी बिजली की बदहाली

Sun, 18 Jun 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 18 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
The plight of electricity will be rectified at a cost of 41 crores
फोटो 19- कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते दक्षिणांचल विद्युत निगम के एमडी व अन्य। संवाद
विज्ञापन

फोटो-20 बैठक के दौरान मौजूद बिजली विभाग के अधिकारी। संवाद

-दक्षिणांचल विद्युत निगम के एमडी ने शनिवार को जिले में की विभागीय समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। जिले की बदहाल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 141 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी मदद से जर्जर तारों को बदलने के साथ ही नए ट्रांसफर लगाने और खराब खंभों की जगह नए खंभे लगाए जाएंगे। शनिवार को यहां आए दक्षिणांचल विद्युत निगम के एमडी की बैठक के दौरान यह बात बताई गई।
कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा के लिए पहुंचे दक्षिणांचल विद्युत निगम के एमडी अमित कुमार ने अफसरों से जिले की बिन्दुवार समीक्षा की। डीएम शुभ्रांत शुक्ल के साथ समीक्षा बैठक के दौरान एमडी ने कहा कि 141 करोड़ की लागत से बिजली की व्यवस्था बदली जाएगी। जर्जर और खुले तारों को जल्दी बदलने की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिले में जल्द ही चार नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण होगा। छिबरामऊ में एके, तिर्वा में दो व कन्नौज में एक नए विद्युत उपकेंद्र बनाया जाना है। नगर निकाय विस्तार में जोड़े गए गांव में बिजली का काम नए सिरे से होगा। सौभाग्य योजना फेज तीन के तहत 110 आंशिक पूर्ण मजरों में विद्युतीकरण का काम होगा। एमडी ने कहा कि बिजली सप्लाई की स्थिति ठीक होने चाहिए। लो वोल्टेज की अधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं। इस समस्या का निराकरण किया जाए। बिजली कनेक्शन देने से पहले यह देख लिया जाए कि वायरिंग के समय अर्थिंग की व्यवस्था दी गई है या नहीं। यह देखने के बाद ही कनेक्शन जारी किया जाए और इस संबंध में लोगों को जागरूक भी किया जाए। बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने वाले को कनेक्शन देते समय घोषणा पत्र के साथ कनेक्शन दिया जाए। कहा कि डिस्ट्रक्टि विद्युत कंट्रोल रूम नंबर 9415124139 जारी है। इसका अधिक से अधिक प्रचार।प्रसार किया जाए।
विज्ञापन

---------------
रात में बढ़ता है लोड, मतलब कटिया से चोरी
एमडी ने समीक्षा के दौरान कहा कि
शाम सात बजे से सत 11:00 तक अधिकतर हाई लोडिंग हो जाती है। इससे यह स्पष्ट होता है कि रात में अवैध तरीके से कटिया लगाकर बिजली की चोरी होती है। हाई लोड वाली एरिया का अभियान चलाकर भ्रमण कर विद्युत चोरी पर विराम लगाया जाए। कहा कि अधिकतर पाया यह जा रहा है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फोन रिसीव नहीं करते हैं। बिजली विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी फोन अवश्य रिसीव करेंगे और जो भी शिकायत प्राप्त होगी, उसका समय से निस्तारण करेंगे। कहा कि विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी रात्रि निवास अपने मुख्यालय पर ही करेंगे। लापरवाही सामने आने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। राजस्व वसूली के समय अमीन का भी सहयोग लिया जाए। रेवेन्यू बढ़ता हुआ दिखना चाहिए। संविदा कर्मियों को बीमा एजेंसी से रजिस्ट्रेशन कराया जाए, ताकि दुर्घटना होने पर परिवार की आर्थिक मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
डीएम बोले, शिकायत मिले तो समय से करें निस्तारण
डीएम ने कहा कि बिजली कर्मी हमेशा अपडेट रहें। बिजली से जुड़ी शिकायत को संज्ञान में लेकर समस्या का निराकरण तत्काल कराएं और शिकायतकर्ता को सूचित करें कि समस्या के निस्तारण में इतना समय लग जाएगा। उन्होंने कहा कि हाई और लो वोल्टेज को निर्धारण पर कार्रवाई की जाए । बैठक में सीडीओ आरएन सिंह, एडीएम आशीष सिंह, बृजमोहन शर्मा, निदेशक तकनीकी, रामप्रकाश अधीक्षण अभियंता वाणिज्य, मोहम्मद असलम हुसैन मुख्य अभियंता कानपुर जोन, मधु कुमार श्रीवास्तव अधीक्षण अभियंता विद्युत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed