{"_id":"60edd0978ebc3ef2bd76033d","slug":"the-pillar-adjacent-to-the-road-took-the-life-of-palledar-kannauj-news-knp640013220","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से सटे खंभे ने ली पल्लेदार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से सटे खंभे ने ली पल्लेदार की जान
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। सड़क किनारे सटकर लगे बिजली के खंभे ने बाइक सवार पल्लेदार की जान ले ली। वह पत्नी को दवा दिलाकर घर लौट रहा था। हादसे में पत्नी भी घायल हो गईं।
नादेमऊ निवासी गोविंद उर्फ मल्लू सिंह (32) मंगलवार को बाइक से पत्नी रानी को दवा दिलाने हसेरन गए थे। लौटते समय खरगपुर गांव के पास बाइक सड़क से सटकर लगे विद्युत पोल से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से गोविंद के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। इससे मौत हो गई। पत्नी रानी भी घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह मौके पर पहुंच गए।
मल्लू अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं आठ महीने पहले शादी कर ली थी। लॉकडाउन में पत्नी के साथ पैतृक गांव नादेमऊ आ गए थे। गुजर-बसर के लिए कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी कर रहे थे। चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
एक माह पहले भी हुई थी युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक माह पहले पोल से टकराकर ब्राहिमपुर नगरिया निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि रोड चौड़ीकरण के बाद ज्यादातर विद्युत पोल सड़क से हटाए नहीं गए हैं। इससे अक्सर हादसे हो जाते हैं। वहीं बिजली विभाग के जेई संत कुमार धीर ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग का एस्टीमेट तीन माह पहले बनाकर भेजा गया है।