फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The perfume city will be painted in the colours of Kanwadis today

Kannauj News: कांवड़ियों के रंग में आज रंगेगी इत्रनगरी

Thu, 31 Jul 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The perfume city will be painted in the colours of Kanwadis today
कन्नौज। सावन मास को लेकर पहले से ही इत्रनगरी का वातावरण भक्तिमय बना है। इसी क्रम में शुक्रवार को रौनक देखते ही बनेगी।
विज्ञापन

हरदोई जिले से बड़ी संख्या में कांवड़िये महादेवी घाट से गंगा जल लेकर सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर व बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। इत्रनगरी पहुंचने वाले कांवड़ियों के स्वागत के साथ बोर्डिंग मैदान पर विशाल भंडारा होगा।
शहर के बोर्डिंग मैदान पर हर-हर महादेव कां्वड़ समिति की ओर से शुक्रवार को 29वां विशाल भंडारा होगा। इसकी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए समिति के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। उधर, भारी संख्या में इत्रनगरी पहुंच रहे कांवड़ियों के जत्थों के चलते पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना है।
विज्ञापन

जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों के लिए बाबा गौरीशंकर मंदिर प्रबंध समिति ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाबा गौरी शंकर कांवड़िया सेवा मंडल और हर हर महादेव कांवड़ समिति लगातार पिछले कई सालों से कांवड़ियों के लिए बोर्डिंग मैदान पर विशाल भंडारे का आयोजन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि हरदोई के बिलग्राम स्थित बाबा मंशानाथ मंदिर से बाबा गौरी शंकर मंदिर पर हजारों की संख्या में कांवड़ियों के शामिल होने का अनुमान है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed