{"_id":"6577fdb6e0c97780cd04d631","slug":"the-organization-is-working-for-the-upliftment-of-women-and-deprived-sections-of-the-society-kannauj-news-c-214-1-knj1003-6582-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संस्था महिलाओं व समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संस्था महिलाओं व समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कार्य
Tue, 12 Dec 2023 11:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:59 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। महिला विकास केंद्र ने स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत चल रहे आयोजनों की श्रृंखला में सोमवार आठवीं शताब्दी के बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि एडीएम आशीष सिंह, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त एसडीएम नवनीता राय व दंडी स्वामी रामेश्वराश्रम ने एकत्र लोगों को कंबल वितरित किए। एडीएम ने कहा कि संस्था महिलाओं व समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए पुनीत कार्य कर रही है और संस्था उत्तरोत्तर उन्नति करे। अतिरिक्त एसडीएम ने कहा कि समाज के विकास के लिए किए जा रहे संस्था के प्रयास से जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है। नर सेवा ही नारायण सेवा होती है, जिसे संस्था पूरा कर रही है। इस दौरान संस्था की संरक्षिका पदमा बाजपेई, अध्यक्ष मधू शुक्ला, कांति सैनी, सुमन तिवारी, सरोज सिंह, ममता दुबे, प्रीति शुक्ला, अनामिका शुक्ला, नीरजा त्रिपाठी, रामकांती सैनी, रजनी सैनी अनीता सक्सेना, पदमा बाजपेई आदि मौजूद रहे।