{"_id":"62b2047e32ae19696f7429f8","slug":"the-names-of-each-of-the-recovery-officers-will-be-taken-in-the-house-kannauj-news-knp703582170","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली करने वाले एक-एक अफसरों का सदन में लेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली करने वाले एक-एक अफसरों का सदन में लेंगे नाम
विज्ञापन
कन्नौज। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि झूठे केस में फंसाने के नाम पर बड़े लोगों की सूची बन गई है। उनसे वसूली की जा रही है। सब पता कर लिया है। सदन चलने पर एक-एक अधिकारी का नाम खोलेंगे, नहीं तो अफसर रुपया वापस कर दें। सरकार गोसेवा के नाम पर हजारों करोड़ का बजट पास कराती है, फिर भी अफसरों को भूसा दान की आड़ में भ्रष्टाचार में लगा दिया है।
मंगलवार को दोपहर बाद पार्टी कार्यालय में पत्रकारों के बातचीत में बताया कि सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। पुलिस बेलगाम है। कन्नौज जिले में पैसे वाला कौन है, इसको लेकर पुलिस और अधिकारी टारगेट कर रहे हैं, उनसे वसूली हो रही है। अफसरों को भूसा समझ लिया है, इसलिए भूसा दान में लगा दिया है।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद कलीम खां, पूर्व विधायक अनिल दोहरे, अरविंद यादव, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद हाजी रईश, नवाब सिंह यादव, श्याम सिंह यादव, कुक्कू चौहान, बउअन यादव, राजू यादव, राकेश तिवारी व संजय दुबे मौजूद रहे।