{"_id":"6aa42fe6b084e6c8dd073aa9","slug":"the-missing-teenage-girl-returned-home-in-a-distraught-state-kannauj-news-c-214-1-knj1008-155907-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लापता किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लापता किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची
विज्ञापन
कन्नौज। घर से साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली कक्षा छह की छात्रा लापता हो गई। छात्रा की साइकिल गोवर्धनी तिराहे के समीप मिली थी। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर परिजन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सदर कोतवाली के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी पुत्री मकरंदनगर स्थित एक गर्ल्स स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। सात सितंबर को साइकिल लेकर स्कूल जाने के लिए निकली। उसकी साइकिल गोवर्धनी स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास मिली। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं लग सका। पुलिस छात्रा की खोजबीन में जुटी थी, इसी बीच गुरुवार देररात किशोरी बदहवास अवस्था में घर पहुंच गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल किशोरी ने कोई बयान नहीं दिए हैं। किशोरी से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।