फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The minister raised questions on the poor functioning of the police

Kannauj News: पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर मंत्री ने खड़े किए सवाल

Fri, 25 Jul 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The minister raised questions on the poor functioning of the police
गुरसहायगंज। पाइप में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली किशोरी के परिजनों से मिलने के लिए गुरुवार को पिछड़ वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहनलाल श्रीमाली पहुंचे। उन्होंने परिजनों का दर्द सुना और पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


गुरसहायगंज के ग्राम तेरारब्बू की 14 वर्षीय उपासना उर्फ सुमन ने दो जून को घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। परिजनों ने गांव में हैंडपंप में लगे सबमर्सिबल पर पानी भरने के लिए गांव के कुछ लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने गांव के संतोष, पत्नी पुष्पा, बेटी बबली व शालू, दामाद टीटू और सुरजीत के खिलाफ 26 जून को रिपोर्ट दर्ज की थी। कार्रवाई न होने से आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के दो दिन बाद आरोपी ने अपनी फसल में आग लगाकर फंसाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

राज्यमंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने किशोरी के परिजनों से वार्ता की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज होने के एक माह बीतने के बाद भी पुलिस की ओर से आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर सवाल खड़े किए। पूरे मामले को लेकर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से मिले राज्यमंत्री
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने इस मामले को लेकर एसपी विनोद कुमार से मुलाकात की। उन्होंने सवाल किया कि घटना के 23 दिन बाद रिपोर्ट क्यों दर्ज की गई और अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपियों के दरवाजे पर लगी पुलिस की नेमप्लेट तथा हैंडपंप में पड़ी सबमर्सिबल क्यों नहीं हटी। एसपी ने कहा कि सीओ सिटी शुक्रवार को मौके पर जाकर जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed