फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The meritorious ones hoisted the flag, increased the honor of the family

Kannauj News: मेधावियों ने लहराया परचम, बढ़ाया परिवार का मान

Wed, 15 May 2024 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 15 May 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
The meritorious ones hoisted the flag, increased the honor of the family
कन्नौज। सीबीएसई का सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी हुआ। बेहतर प्रदर्शन कर मेधावियों ने परचम लहराया और परिवार व विद्यालय का मान बढ़ाया। जिससे परिवार और विद्यालय भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रह रहे हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं की छात्रा आकृति वर्मा ने 98.4, जेपीएस की सान्या अकील ने 96.6, छिबरामऊ के आशा पब्लिक स्कूल के श्लोक तिवारी ने 96.2, इसी स्कूल के अंशुमान तिवारी ने 95.2, जेपीएस के वेदांश त्रिवेदी ने 94.4 इसी स्कूल के सक्षम गुप्ता ने 94.2 और सेंट जेवियर्स के रितिक कटिया ने भी 94.2 फीसद अंक हासिल किए। इसके अलावा इसी स्कूल की छात्रा खुशी कटियार और छिबरामऊ के सेंट पॉल स्कूल के अभिमान चतुर्वेदी 94 फीसद अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


10वीं में जेपीएस के छात्र अभिनव सिंह, सेंट जेवियर्स की छात्रा भाव्या दुबे और सेंट पॉल स्कूल की अनुष्का ने 97-97 फीसद अंक हासिल किए हैं। साथ ही जेपीएस के छात्र अंश दुबे ने 96.8, केशव त्रिपाठी और शांभवी ने 96.6 फीसद अंक प्राप्त किए। आशा पब्लिक स्कूल की छात्रा सुप्रिया पाल को भी 96.6 फीसद अंक मिले। जेपीएस की तितीक्षा विलास गेदम को 96.4, सेंट पॉल स्कूल की श्रेया भदौरिया, कानपुर पब्लिक स्कूल की छात्रा सौम्या सिंह और अनिका गुप्ता ने 96.2 फीसद अंक हासिल कर परिवार और विद्यालय का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------
फोटो : 18: सेंट जेवियर्स की होनहार छात्रा आकृति वर्मा का मुंह मीठा कराते परिजन। संवाद
जिले की टॉपर आईएएस बनकर देश की करना चाहती सेवा
कन्नौज। शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में 12वीं की छात्रा आकृति वर्मा ने जिले में 98.4 अंक हासिल किए हैं। आकृति मोहल्ला हरदेवगंज के रहने वाले व्यापारी आशीष वर्मा की पुत्री हैं और उनकी मां प्रकृति वर्मा ग्रहणी हैं। आकृति बताती हैं कि उन्होंने हर विषय को गंभीरता से पढ़ा। विद्यालय से आने के बाद पढ़ाए गए सभी टाॅपिक को पढ़ती थी। इसके बाद रात में सभी विषयों का रिवीजन करती रहीं। इसी का नतीजा है कि समाजशास्त्र 100 में 100 अंक मिले। आकृति आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। (संवाद)
-----------------------------

फोटो :19: जेपीएस के अभिनव सिंह को मिठाई खिलाते उसके पिता, साथ में परिवार। संवाद
आईआईटी जेईई पास कर बनना चाहते हैं इंजीनियर
कन्नौज। शहर के जेपीएस में 10वीं के छात्र गुरसहायगंज निवासी अभिनव सिंह ने 97 फीसद अंक हासिल कर परिवार के साथ स्कूल का मान बढ़ाया है। अभिनव के पिता राजीव सिंह इलेक्ट्रिक बाइक एजेंसी संचालक हैं और मां सुमन वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। अभिनव ने बताया कि वह रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई करते थे, जिसका फल 97 फीसद अंक हासिल कर मिला। वह आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहे हैं और इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। (संवाद)
----------------------
फोटो : 20: भाव्या दुबे। संवाद
इंटर और आईआईटी जेईई प्रवेश परीक्षा की शुरू की तैयारी
कन्नौज। शहर के सेंट जेवियर्स में 10वीं की छात्रा भाव्या दुबे मोहल्ला चौधरी सराय के रहने वाले पवन दुबे की पुत्री हैं। उनकी मां रश्मि दुबे ग्रहणी हैं और भाव्या की पढ़ाई में मदद करती हैं। भाव्या ने 10वीं की परीक्षा में 97 फीसद अंक हासिल किए हैं। भाव्या ने बताया कि वह रोजाना छह से आठ घंटे पढ़ाई करती थीं। परीक्षा के दिनों में 10 घंटे तक पढ़ाई की। जिस कारण विज्ञान में 99 और सामाजिक विषय में 98 अंक प्राप्त किए हैं। परिणाम आते ही इंटर और आईआईटी जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। वह इंजीनियर बनना चाहती हैं और उसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed