फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The masked men made the woman unconscious and took away her cash and jewellery

Kannauj News: दिनदहाड़े नशीला स्प्रे छिड़ककर महिला को बेहोश कर नकदी-जेवर ले गए नकाबपोश

Sat, 06 Sep 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 06 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The masked men made the woman unconscious and took away her cash and jewellery
सौरिख (कन्नौज)। दिनदहाड़े चार नकाबपोश बदमाशों ने महिला के ऊपर नशीला स्प्रे छिड़क दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाश नकदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही एसपी, एएसपी फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। इस घटना से नगर में दहशत है और सप्ताह भर के अंदर दिनदहाड़े चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी प्रशांत कुमार उर्फ रामलखन यादव एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह किसी काम से अगौस इंदरगढ़ बाइक से गए थे। 15 वर्षीय बेटा छिबरामऊ के निजी विद्यालय में पढ़ने गया था, जबकि 12 वर्षीय बेटी सौम्या कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन

प्रशांत ने बताया कि सुबह करीब सात बजे चार नकाबपोश बदमाश गेट खुला होने की वजह से घर में घुस आए और किचन की तरफ जाकर पत्नी शीला चेहरे पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया, जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखी नकदी व जेवरात समेटकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद शीला को होश आने पर बेटी को जगाया और घटना की सूचना पड़ोसियों व पति को दी। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। प्रशांत की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एसपी विनोद कुमार व एएसपी अजय कुमार ने फॉरेंसिक व डाग स्क्वॉड बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। साथ ही सौम्या व प्रशांत से चोरी की घटना के संबंध में जानकारी ली। प्रशांत ने बताया कि चोर कमरे में रखी सेफ तोड़कर उसमें रखे दो सोने के हार, दो सोने की जंजीर, चार सोने की चूड़ी, अंगूठी के अलावा एक लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। एसपी ने सीओ सुरेश मलिक व थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार को वारदात का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


इनसेट

एक सप्ताह के अंदर दिनदहाड़े हुई दूसरी चोरी

दो सितंबर को नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राजेंद्र सिंह शाक्य के मकान को निशाना बनाते हुए चोर दिनदहाड़े घर में घुसकर नकदी व जेवर समेट ले गए थे। चोरी के दौरान राजेंद्र सिंह को पौत्र विद्यालय से घर पहुंच गया था। चोरों ने उसका सिर दीवार में भिड़ा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया था। थानाध्यक्ष ने चोरी का शीघ्र खुलासे का दावा किया था। पुलिस अभी चोरों तक नहीं पहुंच पाई थी कि चोरों ने दूसरी वारदात को अंजाम देकर चुनौती पेश कर दी है।

वर्जन
आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें कोई व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है। थाना प्रभारी को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। -विनोद कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed