{"_id":"64a1c1d0652346a3f20c562d","slug":"the-location-of-the-dacoits-was-found-till-kanpur-kannauj-news-c-214-1-knj1003-81-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डकैतों की लोकेशन कानपुर तक मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डकैतों की लोकेशन कानपुर तक मिली
Sun, 02 Jul 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के पॉश इलाके में इत्र कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर घटना को अंजाम देने वाले डकैतों के तार प्रयागराज से जुड़े हैं। बीते माह इसी गैैंग ने प्रयागराज में एक घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को बदमाशों की वैन की लोकेशन कानपुर तक मिली है। साथ ही पुलिस के हाथ गैंग से जुड़े कई अहम सबूत भी लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने के बाद डकैत वापस प्रयागराज की ओर निकल गए।
28 जून की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के युसूफपुर भगवान मोहल्ला निवासी इत्र कारोबारी विमलेश चंद्र तिवारी उर्फ विम्मू के परिवार को बंधक बनाकर नौ हथियार बंद बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद जिस वैन से भागे थे उसकी लोकेशन कानपुर तक मिली है। जगह-जगह से जुटाई गई सीसीटीवी फुटेज से इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस अब कानपुर से आगे इन बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि इत्र कारोबारी के यहां पड़ी डकैती से जुड़ी अहम जानकारी मिली है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कानपुर की ओर भाग गए थे। कानपुर में कुछ जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज में गैंग की वैन देखी गई है। बताया कि इसी महीने प्रयागराज में बदमाशों ने एक घटना को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।