फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The information given Kotedaron Act

कोटेदारों को दी एक्ट की जानकारी

Sat, 09 Jan 2016 12:49 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 09 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
The information given Kotedaron Act

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को प्रभावी ढंग से

विज्ञापन
लागू कराने को जिला पूर्ति अधिकारी संतोष सिंह ने सदर तहसील के तीन विकास खंड क्षेत्रों कन्नौज, जलालाबाद व गुगरापुर के राशन कोटेदारों की बैठक में समस्याएं सुन राशन वितरण प्रणाली को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

डीएसओ ने कहा कि राशन कार्ड के आधार पर अनाज का वितरण करें। कोटेदारों के पास विभाग से एक सूची भी भेजी जाएगी। सूची में मिलान करने के बाद ही गेहूं, चावल व मिट्टी का तेल बांटे। निर्धारित धनराशि से ज्यादा धनराशि किसी से न लें। यदि किसी उपभोक्ता द्वारा टोल फ्री नंबर पर शिकायत की जाती है तो जांच की जाएगी।

दोषी कोटेदार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर कोटेदार की दुकान पर लाभार्थियों की सूची जरूरी चस्पा कराई जाए। राशन वितरण कार्य पर्यवेक्षक अधिकारी की मौजूदगी में कराया जाएगा। वितरण के समय कार्डधारक यदि कोई आपत्ति करता है तो उसका निस्तारण जरूर करें।

बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के नोडल अधिकारी एसडीएम होंगे। कोटेदारों से कहा कि पात्र गृहस्थियों की सूची का प्रकाशन राशन विक्रेता की दुकान एवं प्राथमिक स्कूल या पंचायत भवन पर किया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में हर कोटेदार से संबंधित विक्रेतावार दो रजिस्टर बनाए जाएं।

इसमें प्रथम रजिस्टर पर पात्र गृहस्थियों एवं लाभार्थियों की शिकायतों को भी दर्ज किया जाए। दूसरे रजिस्टर पर ग्राम पंचायत के छूटे हुए लाभार्थियों के नवीन आवेदन पत्र प्राप्त करने से संबंधित होगा। दोनों रजिस्टर प्रधान व खाद्यान्न पर्यवेक्षक अधिकारी व विक्रेता द्वारा सत्यापित किए जाएंगे। इस मौके पर कोटेदार घनश्याम दुबे, राजेश कटियार, राजीव अग्निहोत्री, अनुराधा गुप्ता आदि कोटेदार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed