फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The husband was not with us in our troubles...he gave his life by writing on his hand.

Kannauj News: हमारी परेशानी में पति साथ नहीं था...हाथ पर लिखकर दे दी जान

Tue, 05 Sep 2023 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
The husband was not with us in our troubles...he gave his life by writing on his hand.
छिबरामऊ। क्षेत्र के नगला जैसी गांव में घर से शौच के लिए निकली विवाहिता ने बबूल के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। विवाहिता ने अपने हाथ व कलाई पर लिखा कि हमारी परेशानी में पति साथ नहीं था, मैं अपनी जान खुद दे रही हूं।
विज्ञापन



क्षेत्र के ग्राम नगला जैसी निवासी रामसेवक की पुत्री जूली पाल (22) की शादी 10 मई 2022 को फर्रुखाबाद जिले के पकरिया गांव थाना जहानगंज निवासी विपनेश कुमार के साथ हुई थी। छह माह से जूली मायके में ही रह रही थी। सोमवार की सुबह वह शौच की बात कहकर घर से निकली थी। जूली ने घर से लगभग 300 मीटर दूर ग्राम समाज की जमीन पर खड़े बबूल के पेड पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक वापस न आने पर जब भाई कश्मीर तलाशने निकला तो उसका शव लटका हुआ देखा। शव के पास ही पानी की बोतल रखी हुई थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जूली ने अपनी कलाई पर हाथ पर पेन से लिखा था ‘हमारी परेशानी में पति साथ नहीं था, मैं अपनी जान खुद दे रही हूं’। एसआई राहुल शर्मा ने ग्रामीणों व परिजनों से मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट...

बहन की विदा कराने के लिए ससुराली मांग रहे थे तीन लाख

मृतका के भाई वीरपाल ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की विदा कराने के लिए ससुरालीजन तीन लाख रुपए मांग रहे थे। उसने अपनी बहन की शादी में भी लगभग सात लाख रुपया खर्च किया था। रुपए न दे पाने के चलते ससुरालीजन उसकी बहन की विदा नहीं करा रहे थे। उसने बताया कि वह खेतीबाड़ी करके अपना परिवार पालते हैं। वह आखिर तीन लाख रुपया कहां से लाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed