{"_id":"69ea6ab6a5b6cb73300a4a65","slug":"the-hot-wind-blowing-at-a-speed-of-16-km-per-hour-scorched-the-body-kannauj-news-c-214-1-knj1005-148073-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवा ने बदन झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवा ने बदन झुलसाया
विज्ञापन
कन्नौज। तीन दिनों से भीषण गर्मी का कहर जारी है। आलम यह है अधिकतम तापमान 42 और 44 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। गुरुवार को अधिकतम 42.8 डिग्री व न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ जहां सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों का बदन झुलसा दिया। वहीं बच्चों को लू के थपेड़ों ने भी जमकर परेशान किया। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में अभी गर्मी कम होने की संभावना नहीं है। लू चलने से रात में गर्मी होगी।
दैनिक कार्यों से निकलने वाले लोगों को सुबह और शाम को ही अपने काम पूरे करने पड़ रहे हैं। आलम यह है कि दोपहर में अधिकतर स्थानों पर सन्नाटा पसर जाता है। दूसरी तरफ सुबह खिले चेहरों के साथ स्कूल जाने वाले बच्चे दोपहर में जब वापस आते हैं तो उनके चेहरे लाल दिखाई देते हैं। बच्चों को स्कूल से लाने वाले अभिभावक छतरी या अन्य साधन का प्रयोग कर उन्हें सूरज के तेवर से बचाने का प्रयास करते दिख रहे हैं।
दिनभर में आठ से 10 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए
गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे महत्वपूर्ण है। दिनभर में आठ से 10 गिलास पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ जैसे तरल पदार्थ पिएं। प्यास लगने का इंतजार किए बिना थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। भोजन में जंक फूड से बचें। खीरा, ककड़ी, तरबूज जैसे मौसमी फल खाएं। दोपहर में धूप में निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो चेहरा ढककर और धूप में ब्रांडेड चश्मा लगाकर निकलें, साथ ही सनस्क्रीन का प्रयोग करें।
विज्ञापन
गर्मी में इनका करें ज्यादा प्रयोग
-हल्के रंग के एवं पसीना शोषित करने वाले हल्के कॉटन के कपड़े पहनें।
- धूप का चश्मा, छाता, टोपी का प्रयोग करें।
- अगर खुले में काम करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ और पैर को गीले कपड़े से ढके रहें।
- ओआरएस घोल घर मे जरूर रखें।
- बीमारी का अनुभव करते है तो तुरंत डॉक्टर सलाह ले घर को ठंडा रखे।
- भरपूर मात्रा में पानी, नींबू पानी और ओआरएस का घोल पिएं।
- खाली पेट घर से बाहर न निकलें।
- यदि चक्कर आए या तेज सिरदर्द हो, तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
भीषण गर्मी के कारण जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में बाहर निकलें।
लू से पशु-पक्षी भी बेहाल
गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी साफ देखा जा रहा है। जलाशयों के सूखने और भीषण तपिश के कारण बेजुबान जानवर छांव और पानी की तलाश में भटकते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी का काम भी प्रभावित हुआ है, मजदूर केवल सुबह और देर शाम को ही खेतों में काम कर पा रहे हैं।
वर्जन
अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान इसी स्थिति में रहेगा। लू चलने से तापमान लगातार बढ़ेगा। सूरज के तेवर ऐसे ही बने रहे तो जल्द ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी होगी।
- डॉ. अमरेंद्र कुमार, मौसम वैज्ञानिक