{"_id":"a91a9bca983e9418daf2abd4ee76ab3b","slug":"the-guy-makes-great-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमी को महान बनाता है ज्ञान-मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमी को महान बनाता है ज्ञान-मंडलायुक्त
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखाना स्थित हुमैरा मिल्ली गर्ल्स इंटर कालेज में शुक्रवार को कालेज में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्राओं को मंडलायुक्त, डीएम, एसपी, एडीएम व सयुस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सैकड़ों गरीबों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।
मंडलायुक्त इफ्तखारुद्दीन ने कहा कि लोग शिकायत तो खूब करते हैं, लेकिन अच्छे अफसरान की इज्जत नहीं करते। कहा कि सौ बार किसी झूठ को बोलकर उसे सच में बदला जा सकता है। ज्ञान से आदमी महान बनता है। कहा कि आज के परिवेश में लोग भटक चुके हैं, पहले भोजन व मकान की खोज करने लगते हैं।
इसकी भी महती आवश्यकता है, लेकिन ज्ञान अर्जित हो जाने पर यह सबकुछ खुद मिल जाएगा। ज्ञान अर्जित करके आदमियत का मुकाम हासिल किया जा सकता है। मंडलायुक्त ने एसपी के डीआईडी पद पर पदोन्नति होने पर बधाई दी। कहा कि उनके कार्यकाल में कन्नौज में क्राइम का ग्राफ कम हुआ है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अनुज झा ने कहा कि एवार्ड जीतने पर खुशी मिलती है। कहा कि जो आज ईनाम जीत नहीं पाए हैं वह हतोत्साहित न हो। ठोकर ही कुछ करने को सिखाती है। पुलिस अधीक्षक एके जैन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कराना अच्छा कार्य है। इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
साधनहीन लोगों को संसाधन उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव ने कहा कि जीवन में कुछ कर दिखाने के लिए सच बोलना आवश्यक है। सच बोलने का सभी आज से ही संकल्प ले। माघ मास में कंबल बांटना सबसे पुण्य कार्य है।
मंडलायुक्त, सयुस के प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने इंटरमीडिएट की छात्रा ममतशा 90, मारिया 79 सिमरन आमिर 78.8 प्रतिशत आयुषि मेहरोत्रा को शील्ड देकर सम्मानित किया। हाईस्कूल की छात्रा आयशा 88.33, अलफा 87, आफरीन अलवी 86.83, रुकइया नूरी 85 प्रतिशत को सम्मानित किया गया।
उधर गौरांगी मिश्रा को विज्ञान विषय में माडल तैयार करने में पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में पुरुषों व महिलाओं के बीच अधिकारियों ने कंबल वितरण किया। इस मौके पर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, तहसीलदार राजेश सिंह, डीआईओएस, प्रधानाचार्य अहमद खां, सऊद भाई, फहीम खां, आनंद अग्रवाल, आशू खान, रेहान खां, अकरम हुसैन, एतिसाम हुसैन बिल्लू, कौसर खां सहित अन्य मौजूद रहे।