फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The girl who went to school was kidnapped on the way, father filed a report on two friends

स्कूल गई छात्रा को रास्ते से किया अगवा, पिता ने दो दोस्तों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The girl who went to school was kidnapped on the way, father filed a report on two friends
कन्नौज। स्कूल गई कक्षा सात की छात्रा को रास्ते से अगवा कर लिया गया। काफी तलाश के बाद भी छात्रा का पता नहीं चल सका। पिता ने रिश्तेदार और उसके दो दोस्तों के खिलाफ तहरीर देकर रविवार रात अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा की तलाश में पुलिस संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि छात्रा को तलाश कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले किसान परिवार की 14 वर्षीय बेटी मकरंदनगर स्थित स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को छात्रा स्कूल जा रही थी। इस दौरान रास्ते में इंदुइया कोतवाली गुरसहायगंज निवासी शिवम अपने दो दोस्तों के साथ छात्रा को मिल गया। तीनों आरोपी बेटी को अगवा कर अपने साथ ले गए। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता के पिता ने बताया कि शिवम रिश्तेदारी में आता-जाता था। बदनीयती से वह साथियों के साथ बेटी को अगवा कर ले गया।
विज्ञापन

परिजनों ने अनहोनी का अंदेशा जताते हुए बेटी को जल्द तलाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed