फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The fourth step in any waist

चौथे चरण के लिए कसी कमर

Sun, 06 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 06 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
The fourth step in any waist

उमर्दा और हसेरन विकास खंड में चौथे चरण के होने जा

विज्ञापन
रहे पंचायती चुनाव के मद्देनजर नौ दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को पुलिस व आईटीबीपी के जवानों ने दोनों विकास खंडों के 17 स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों और संदिग्धों लोगों की जांच पड़ताल की।

ज्ञात हो कि उमर्दा विकास खंड में 90 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 892 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं। इस विकास खंड को जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर 31 सेक्टरों व छह जोन में विभाजित किया है। इसके अलावा सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम तिर्वा, एसडीएम सदर, एसडीएम छिबरामऊ के अलावा अपर जिलाधिकारी, सीडीओ भी तैनात रहेंगे।

उधर, हसेरन विकास खंड में 36 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 356 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस विकास खंड में 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं। उमर्दा विकास खंड में मतदान के लिए आठ दिसंबर को तिर्वा के डीएन इंटर कालेज से 326 पोलिंग पार्टियां प्रस्थान करेंगी। 15 फीसदी कर्मचारी रिजर्व ड्यूटी के रूप में रखे गए हैं।

इसी तरह से हसेरन विकास खंड में महात्मा गांधी इंटर कालेज मढ़पुरा से 150 पोलिंग पार्टियां प्रस्थान करेंगी। यहां भी 15 फीसदी कर्मचारी रिजर्व ड्यूटी निभाएंगे। सोमवार की सुबह नौ बजे तिर्वा तहसील परिसर में डीएम अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी संयुक्त रूप से सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक लेकर सुरक्षा संबंधी कड़े निर्देश देंगे।

उधर, रविवार की दोपहर से प्रशासन ने इन दोनों विकास खंडों में 17 स्थानों पर पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान शुरू किया। खानपुर पुलिस चौकी के सामने खुद ठठिया एसओ संतोष कुमार व्यास, पुलिस व आईटीबीपी के जवानों के साथ चेकिंग में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कई वाहनों का चालान किया गय्रा।

तिर्वा कस्बे के इंदरगढ़ तिराहे पर कोतवाल श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग की। इंदरगढ़ के मराला तिराहे पर थानाध्यक्ष आरपी पांडेय मोर्चा संभाले थे। इसके अलावा ठठिया रोड चौराहा, गैसिंहपुर पुलिया, पट्टी गांव के सामने भी पुलिस ने वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों को पुलिस ने सीज भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed