फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The fire is blowing fire, the heat is dry

आग उगल रहा सूरज, तपिश कर रही बेहाल

Fri, 21 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 21 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
The fire is blowing fire, the heat is dry
गर्मी से बचने का प्रयास करती युवती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गर्मी व तेज धूप के कहर से लोग परेशान हैं। सुबह से गर्मी के प्रचंड रूप ने लोगों को घरों के अंदर दुबकने को मजबूर कर दिया। सड़कों पर निकले लोग भी गर्मी से अपने को बचाव करते दिखे। वहीं आफिसों में भी गर्मी का असर साफ नजर आया। भीषण गर्मी में स्कू्ली बच्चों को तेज धूप व तपिश से जूझना पड़ रहा है। गुरुवार को 42 डिग्री तक पहुंचे तापमान ने सभी को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को तेज उमस का अनुमान है।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में हो रहा इजाफा तेज धूप से साथ गर्मी को बढ़ा रहा है। गर्मी केे कारण मजूदरों को जहां काम मिलने में दिक्कत हो रही है। वहीं ठेलिया दुकानदारों की बिक्री कम हो गई है। टेंपो में सवारियां भी दोपहर में नहीं दिख रही हैं। कुछ टेंपो चालकों ने दोपहर में अपनी गाड़ियां ही खड़ी कर दी हैं।
विज्ञापन


बाइक सवार गमछा लपेट कर चल रहे हैं। गर्मी से स्कूली बच्चे बेहाल हैं। स्कूल की छुट्टी के समय गर्मी व धूप तेज होने से बच्चों के स्वास्थ्य के लिए माता पिता भी परेशान हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. विजय कुमार ने बताया कि 2009 में सर्वाधिक गर्मी पड़ी थी। उस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सात साल बाद तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह बेचैन करने वाली गर्मी है। किसान भाई खेतों में हल्का पानी लगा दें। वहीं, आम लोग जरूरत के समय ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई, जून का अहसास करा रही तपन
तालग्राम। गर्मी के कारण मुख्य बाजार व मार्गों पर सन्नाटा दिखाई दिया। एक बजे छुट्टी के बाद स्कूली बच्चे गर्मी से परेशान व बेहाल नजर आए। अप्रैल में तपन मई जून का अहसास करा रही है। लोग पेय पदार्थों की दुकानों से गले तर करने में जुटे हुए हैं। वैसापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. दीपांकर कटियार बताते हैं कि खाली पेट घर से बाहर न निकले। कुछ भोजन अवश्य कर लें। पेट में पानी की कमी न होने दें। शरीर को ढंककर निकले। सफर के समय प्यास लगने पर कुछ देर आराम के बाद ही पानी पीएं। गर्मी के मौसम में ककड़ी, खीरा व नीबू तरल पदार्थ का सेवन करें। कटे-फटे फलों से दूर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed