फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The fate of 10 candidates in the ballot boxes closed, the four decide

10 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद, चार को फैसला

Fri, 30 Sep 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 30 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The fate of 10 candidates in the ballot boxes closed, the four decide
मतदान के लिए लाइन में लगी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विकास खंड तालग्राम के ग्राम पंचायत नेकनामपुर, जरामऊ अलमापुर के  पंचायत प्रधान पद के हुए उप चुनाव में मतदाताओं ने भारी उत्साह के साथ मतदान किया। छिटपुट विवादों के बीच मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल के साये में वोट डाले गए। तालग्राम थानाध्यक्ष समेत कई थानों का फोर्स मौजूद रहा।

शुक्रवार की सुबह सात बजते ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए महिला-पुरुषों, युवक, युवतियों में अपने मनपसंद प्रधान चुनने के लिए लंबी लाइनों में लगे दिखाई दिए। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते कोई भी उपद्रवी केंद्र तक नहीं पहुंच सका। इस दौरान पुलिस ने कई बार लाठियां पटककर भीड़ लगा रहे लोगों को कें द्र से दूर किया।। पीठासीन अधिकारियों की सतर्कता के चलते वोटर प्रूफों पर निगाह रखी गई। फर्जी वोटरों को तुरंत लौटा दिया गया। उन्हें पूरे सत्यापन के बाद दूसरी आईडी से वोट डालने की अनुमति दे दी गई। मतदान केद्रों पर शंाति व्यवस्था के लिए नेकनामपुर में अमरपाल सिंह, ओमवीर सिंह, श्री प्रकाश एलआईयू दरोगा के अलावा महिला व कई कांस्टेबल मौजूद रहे। वहीं जरामऊ अलमापुर में सुबह से महिला वोटरों में उत्साह देखा गया। महिलाएं अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए लाइन में लगी रहीं। देर शाम तक मतदान केंद्रों पर शांति बनी रही। विशुनगढ़ थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौहान व दरोगा शिव भगवान अपने फोर्स के साथ डटे रहे।
विज्ञापन


10 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद
अमोलर-तालग्राम। नेकनामपुर में प्रधान प्रत्याशी इदरीशी बेगम, श्रीकृष्ण वर्मा, सर्वेश, जरामऊ अलमापुर की नन्ही बिटिया, राधा, किताब बंजारा, सुरेश सिंह, सुरजा देवी, रामआसरे, अवधेश के भाग्य देर शाम मतपेटिकाओं में बंद हो गया। सभी के भाग्य का फैसला 4 अक्तूबर को होगा। मतपेटिका को तालग्राम ब्लाक के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवतियों में उत्साह, वृद्धों में जोश
अमोलर। मतदान शुरू होते ही घरों से युवतियां मतदान के लिए बूथों तक पहुंची तो वहीं युवक भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने में पीछे नहीं रहे। कई युवतियों ने अपने आईडी प्रूफ दिखाते हुए खुशी का इजहार किया। वहीं वृद्ध भी मतदान करने के लिए उत्साहित नजर आए। 98 वर्षीय वृद्धा धनदेवी अपने पुत्र खेरू की गोद में अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान बूथ पर पहुंची। इसी साल शादी होकर आई दुल्हन भी घूंघट की ओट में अपने मताधिकार के लिए लाइन में लगी रही।

अफसरों ने लौटाए नाबालिग
अमोलर। प्रधानी के उपचुनाव में जीत के लिए मतदान के दिन भी प्रत्याशियों ने हथकं डे अपनाएं। नाबालिगों को भी मतदान की लाइन में लगाया। चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों की नजर कई बार लाइन में लगे कम उम्र के लड़कों पर पड़ीं। सत्यापन के दौरान उम्र 18 साल से कम निकलने पर अधिकारियों ने उन्हें वापस घर भेज दिया है।

नेकनामपुर में नहीं बना रैंप
अमोलर। नेकनामपुर ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र को गोविंदपुर के प्राथमिक स्कूल में मतदान के लिए बनाया गया था। शासन के निर्देश के बाद भी लापरवाह शिक्षकों ने रैंप का निर्माण नहीं कराया। जिससे निशक्तजन, असहाय मतदाताओं को मतदान कक्ष तक पहुंचने में दिक्कतें आईं। कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की।

त्योहारों जैसा रहा माहौल।
तालग्राम । नेकनामपुर जरामऊ अलमापुर प्रधान पद के उप चुनाव में दोनों पंचायतों में शुक्रवार को मतदान के लिए उत्सव जैसा माहौल रहा। किसान अपने आलू की बुवाई, खेतों की तैयारी छोड़कर, अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर जगह-जगह चौपाल लगाए रहे। सभी प्रत्याशी की हार जीत के कयास लगते रहे।


अंत तक उच्चाधिकारी भी मौके पर रहे।
तालग्राम । प्रधानी उपचुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए एसडीएम छिबरामऊ उदयवीर सिंह ने दोनों पंचायतों के बूथों का बार-बार निरीक्षण करते रहे। वहीं नायब तहसीलदार छिबरामऊ अवनीश कुमार नेकनामपुर ग्राम पंचायत पर सुबह से शाम तक मौजूद रहे। इसी तरह तहसीलदार शिव नारायण पांडेय, जरामऊ अलमापुर मतदान शुरू होने से लेकर अंत तक पोलिंग बूथ पर ही डटे रहे। एसओ तालग्राम मोहम्मद अनवर अहमद फोर्स के साथ दोनों पंचायतों के बूथों की पेट्रोलिंग करते रहे। कई बार भीड़ को देख लाठियां भी पटकी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed