फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The farmer had gone to sell groundnuts, the dead body came to the village

Kannauj News: दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Sun, 09 Jul 2023 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 09 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
The farmer had gone to sell groundnuts, the dead body came to the village
छिबरामऊ। क्षेत्र के गांव महमूदपुर जागीर में घर पर सो रहे मजदूर पर दीवार गिर गई। इस हादसे में उसकी दबकर मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर जागीर निवासी राजेश कुमार (45) शनिवार की देर रात खाना खाकर चारपाई पर सो गए। तभी उनके परिवार के रामप्रकाश व संतोष की कच्ची दीवार उन पर गिर गई, जिसमें राजेश दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन आ गए और बेटे आशीष ने मिट्टी को हटाकर पिता राजेश को बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण आननफानन राजेश कुमार को 100 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया, जहां से रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि राजेश कुमार मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी नेकसी के अलावा तीन बेटे व दो बेटियां हैं। एक बेटी की वह शादी कर चुके हैं जबकि अन्य बच्चे अविवाहित हैं।
विज्ञापन

---------------

छत पर फिसलकर गिरने से महिला घायल

क्षेत्र के ग्राम लक्षीराम नगला निवासी रीना देवी (45) रविवार को छत पर गई थी। वहां वह फिसलकर गिरने से घायल हो गईं। परिजनों ने महिला को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed