फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The family of murder accused Anuj had left the village 15 years ago.

Kannauj News: 15 साल पहले गांव छोड़ कर चला गया था हत्यारोपी अनुज का परिवार

Sat, 08 Nov 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The family of murder accused Anuj had left the village 15 years ago.
तालग्राम (कन्नौज)। गुरुग्राम में गर्भवती युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सलेमपुर गांव निवासी अनुज का परिवार 15 साल पहले ही गांव छोड़ कर हरियाणा के गुरुग्राम चला गया था। हत्यारोपी की गिरफ्तारी होने पर गांव के लोग सहमे हैं। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं, थाना पुलिस भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


थाना तालग्राम अंतर्गत सलेमपुर निवासी अनुज के पिता और भाई गांव से 15 साल पहले ही दिल्ली और गुरुग्राम चले गए हैं। गांव में केवल एक चचेरे चाचा रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अनुज छह भाइयों में तीसरे नंबर का है। अभी शादी नहीं हुई है। पिता खेत और जमीन बेच कर पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रह कर ऑटो चलाने का काम करते हैं। दो बहनों की शादी हो गई है। इसमें एक बहन की मौत भी हो चुकी है। गांव में उसका पक्का मकान बना खड़ा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार वह लोग एक दो साल में एक बार गांव आते हैं। अनुज पांच माह पहले गांव आया था। वह गुरुग्राम में उद्योग विहार थाना क्षेत्र के डूंडाहेडा में किराये के मकान में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने का कार्य करता था। वहां एक युवती अंगूरी से जान पहचान हो गई थी। वह अधिकांश इसी के ऑटो को बुक कर आती और जाती थी। एक नवंबर को उस लड़की का शव उसके कमरे मिला था। स्थानीय पुलिस ने हत्या के आरोपी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी की खबर गांव वालों को मिली तो तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। लोगों का कहना है पूरा परिवार शातिर किस्म का है। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि हत्यारोपी अनुज के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस गांव आती है, तो आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed