{"_id":"69823c0031ac385e2204d495","slug":"the-family-hid-the-news-of-the-murder-for-two-hours-kannauj-news-c-214-1-knj1006-144176-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दो घंटे तक परिजनों ने छिपाई हत्या की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दो घंटे तक परिजनों ने छिपाई हत्या की बात
विज्ञापन
कन्नौज। जलालपुर पनवारा गांव में नरेंद्र पाल की हत्या की सूचना परिजनों ने दो घंटे तक पुलिस से छिपाई। अस्पताल से शव लाने के बाद मंगलवार की भोर में चार बजे सूचना दी गई। परिजनों ने बेटे सौरभ को बचाने के लिए बदमाशों द्वारा हत्या की बात कहकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने सच्चाई उजागर कर दी।
गांव वालों के अनुसार, रात करीब ढाई बजे नरेंद्र पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पेट में गोली लगने के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव घर लाया गया और सुबह साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना दी गई। एसपी के पहुंचने पर भी परिजन गोली मारने की बात छिपाते रहे और चाकू से हमला बताने लगे।
जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार गौतम ने बताया कि सौरभ नशे का लती है और ऑटो की कमाई नशे में उड़ा देता था। ऑटो की किस्त भरने के लिए भी पैसे नहीं थे। तीन दिन पहले पिता से दस हजार रुपये मांगने पर उन्होंने बकरी बेचकर पैसे दिए थे, जिसे सौरभ ने नशे में उड़ा दिया। शाम को फिर रुपये मांगने पर पिता से विवाद हुआ था, जिसमें उसने जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
अंडरपास के पास रात बिताकर की हत्या
सौरभ दिन भर सवारियां ढोने के बाद रात में जलालपुर पनवारा में हाईवे के अंडरपास के नीचे ऑटो लेकर खड़ा रहा। उसने शराब पी और रात दो बजे के घर पहुंचकर कमरे में सो रहे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और ऑटो लेकर भाग गया। पूछताछ में उसने गुमराह करने की कोशिश की और बताया कि वह अंडरपास के नीचे सो गया था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर तमंचा बरामदगी के प्रयास कर रही है।
-- -- -- -