फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The elder sister's throat was slit due to the younger sister's deception, condition is critical

Kannauj News: छोटी के धोखे बड़ी बहन का गला रेता, हालत गंभीर

Sat, 13 Sep 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The elder sister's throat was slit due to the younger sister's deception, condition is critical
हसेरन। छोटी बहन को मारने के इरादे आए लोगों ने गुरुवार की रात में बड़ी बहन का गला रेत दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि पीड़िता की छोटी बहन को मायके का एक युवक अपहरण कर ले गया था। इसमें एक युवक जेल में है। युवक के परिजनों ने ही बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। पिता ने शुक्रवार को गांव के तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नादेमऊ निवासी अनुज अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। अनुज की पत्नी सोनी उर्फ विनीता दो बच्चों के साथ गांव में ही रहती है। रात में सोनी छोटे बेटे के साथ छत के कमरे में सो रही थी जबकि बड़ा बेटा दादी लौंगश्री व बाबा नंदलाल के साथ नीचे सो रहा था। रात 12 बजे चार-पांच लोग पीछे की दीवार के सहारे छत पर पहुंचे। कमरे में घुसकर सोनी का गला रेत दिया। उधर, छत पर बने कमरे में शोर सुनकर ससुर नंदलाल की आंख खुल गई और ऊपर जाकर देखा। उनके पहुंचने से पहले आराेपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

इस बीच शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की पर बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। परिजन एंबुलेंस से सोनी को सीएचसी ले गए। गंभीर हालत में डॉक्टर ने उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। सुबह सीओ सुरेश मलिक व सौरिख थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वॉड बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए गए। सीओ ने बताया कि हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। महिला के ससुर की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज की खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गईं हैं। बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदला लेने के लिए की वारदात
विनीता उर्फ सोनी का मायका तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम रन्नापुरवा में है। पिता राजेश कुमार ने बताया कि उनकी छोटी बेटी प्रिया का 12 जुलाई को अपहरण कर गांव का ही अर्जुन ले गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अर्जुन के पिता रामा व भाई अभिषेक तथा श्याम सिंह ने प्रिया को जान से मार डालने की धमकी दी थी। इस कारण उन्होंने प्रिया को रिश्तेदारी में छिपा दिया। रात को श्याम सिंह, रामा व अभिषेक नादेमऊ पहुंचे और प्रिया के धोखे बड़ी बेटी विनीता का गला रेत दिया। अब वह मेडिकल कॉलेज में जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed