{"_id":"688e5b376627a0c3600236c2","slug":"the-dowry-seekers-chased-the-woman-away-and-beat-her-even-when-she-came-to-her-parents-house-kannauj-news-c-214-1-knj1008-135191-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दहेजलोभियों ने महिला को भगाया, मायके आकर भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दहेजलोभियों ने महिला को भगाया, मायके आकर भी पीटा
विज्ञापन
गुरसहायगंज। एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दहेजलोभी ससुरालीजनों ने नवविवाहिता से मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि इसके बाद मायके आकर भी उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी जसोदा के ग्राम जलालाबाद निवासी रीतिका सविता ने बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2024 को आगरा के शास्त्रीनगर निवासी शुभम वर्मा से हुई थी। शादी में माता-पिता ने सामर्थ्य से अधिक दान-दहेज दिया था। ससुराल पक्ष एक लाख रुपये और देने की मांग करने लगे। मांग पूरी न कर पाने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति शराब पीकर मारपीट करता था और उसे कई बार भूखा-प्यासा रखा गया।
19 जुलाई को पति शुभम समेत अन्य ससुरालियों ने मारपीट कर उसके गहने छीन लिए और घर से निकाल दिया। इसके बाद 27 जुलाई को दोपहर दो बजे पति, सास, ससुर, देवर, ननद और ननदोई मायके आए और दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि पति शुभम वर्मा, सास ऊषा, ससुर विपिन कुमार, देवर अभिषेक, ननद संध्या और ननदोई मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।