{"_id":"58936dda4f1c1b4a40e815d9","slug":"the-district-will-not-be-voting-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान तक जिले में नहीं होगी बिजली कटौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान तक जिले में नहीं होगी बिजली कटौती
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
220 केवी उपकेंद्र पर लोड चेक करता एसएसओ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण के मतदान तक जिले में बिजली कटौती नहीं होगी। गुरुवार को पनकी पावर कंट्रोल रूम से दोपहर के समय नगर के 220 केवी उपकेंद्र में मैसेज आया। इसके तहत रोजाना दोपहर 1 से 4 बजे तक होने वाली कटौती को खत्म कर 24 घंटे आपूर्ति दिए जाने का आदेश हुआ है।
विज्ञापन
एसएसओ ने सभी 33 केवी फीडरों की रोस्टिंग खत्म कर विद्युत वितरण डिवीजन कार्यालय में सूचना दी। इस बारे में ट्रांसमिशन के एसडीओ एसके सरल ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन प्रशिक्षण और बैठकें चल रही हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा क्षेत्र में प्रत्येक तहसील पर ईवीएम का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ऐसे में बिजली की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए कटौती न करने का आदेश मिला है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन मैसेज मिलने के बाद ही रोस्टिंग खत्म की जाएगी। फीडरों पर लोड बढ़ने से यह कटौती फिर की जा सकती है। इसके लिए लोड की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन