फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The dispute over the land of the cemetery reached the doorstep of the former minister, the lekhpal was accused of wrongly measuring

पूर्व राज्यमंत्री की चौखट पर पहुंचा कब्रिस्तान की भूमि का विवाद, लेखपाल पर लगाया गलत तरीके से पैमाइश करने का आरोप

Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The dispute over the land of the cemetery reached the doorstep of the former minister, the lekhpal was accused of wrongly measuring
पूर्व राज्यमंत्री के आवास पर मौजूद लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। धीरपुर गांव स्थित कब्रिस्तान की भूमि का विवाद पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय की चौखट पर पहुंच गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने गलत पैमाइश का आरोप लगाते हुए दूसरे लेखपाल से पैमाइश कराने की मांग की। पूर्व राज्यमंत्री ने एसडीएम को दोबारा पैमाइश के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विशुनगढ़ कस्बे के मुस्लिम समाज के लोग गुरुवार को पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के आवास पर पहुंचे। इनका कहना था कि धीरपुर स्थित कब्रिस्तान में वर्षों से शव दफना रहे हैं। इस जमीन पर कुछ लोग गंदगी इकट्ठी कर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। कुछ दिनों से यह लोग शव नहीं दफनाने दे रहे। ग्रामीणों ने बुधवार को कराई गई पैमाइश को गलत बताया। दूसरे लेखपाल से पैमाइश कराने के लिए कहा है। पूर्व राज्यमंत्री ने एसडीएम को टीम गठित कर निष्पक्ष तरीके से पैमाइश कराने के लिए पत्र लिखा है। इस मौके पर जामा मस्जिद के मुतवल्ली सलमान, अब्दुल अजीज, अकबर खान, सद्दाम हुसैन, अतीक अहमद, इरशाद, मो. फरीद, सलमान वारसी, मो. शकील, मन्नू, जमील, रशीद, मो. दिलशाद उर्फ अच्छे, इकबाल, लईक अली, मो. इलियास, अकबर हुसैन, तालिब हुसैन, अजीज, नवाज शरीफ, आरिफ, साबिर, सदाकत, शादाब हुसैन सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जला हुआ है गांव का राजस्व अभिलेख
तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि पूरे गाटा संख्या की पैमाइश कराई गई थी। साल 1990 में फर्रुखाबाद में 35 गांवों के राजस्व रिकार्ड राख हो गए थे। इनमें विशुनगढ़ भी शामिल था। बुधवार को पुराने अभिलेखों और नक्शे के आधार पर पैमाइश कराई जा चुकी है। अगर पैमाइश से लोग संतुष्ट से नहीं हैं तो दूसरी टीम भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed