फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The death of two in bike collision

बाइक भिड़ंत में मासूम समेत दो की मौत

Fri, 20 Feb 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Fri, 20 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
The death of two in bike collision
सौरिख रोड पर ग्राम नकटपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक मासूम समेत दो की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल कन्नौज रेफर किया है। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। इससे कई घंटे तक दर्जनों वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


सौरिख क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी सर्वेश कुमार पुत्र रामभरोसे गुजरात में अपने साले वीरपाल पुत्र रामभरोसे निवासी सलखनापुर (फर्रूखाबाद) के साथ नौकरी करता है। दो दिन पहले ही दोनों वहां से अपने गांव वापस लौटे थे। वीरपाल अपने बहनोई सर्वेश के घर आया था। शुक्रवार शाम सर्वेश उसे छोड़ने उसके गांव बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन


उधर नगर के मोहल्ला कोलियान गली निवासी पिंकू यादव पुत्र उत्तम सिंह अपनी पत्नी की भाभी सीमा पत्नी प्रमोद निवासी कूड़ेपुर्वा इंदरगढ़ और उसकी बहन प्रीती व सीमा के दो वर्षीय पुत्र कृष्णा को छोड़ने उनके गांव बाइक से जा रहे थे। सौरिख रोड पर ग्राम नकटपुर के पास अचानक दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों बाइकें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। दुर्घटना में राजापुर निवासी सर्वेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ग्रामीणों ने किसी तरह वाहनों की व्यवस्था कर अन्य घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर हादसे के बाद सौरिख रोड पर जाम लग गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने दो वर्षीय बालक कृष्णा पुत्र प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया।


इकलौता चिराग था कृष्णा
थाना इंदरगढ़ अंतर्गत ग्राम कूड़ेपुर्वा निवासी प्रमोद कुमार यादव तीन भाई हैं। दो वर्षीय कृष्णा उनका इकलौता पुत्र था। जबकि उनके दो अन्य भाइयों के तीनों के  सिर्फ पुत्रियां हैं। इकलौता पुत्र होने के कारण पूरे परिवार में वह सभी का चहेता था। उसकी मौत की जानकारी होते ही परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा हो। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed