फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The dead body of the farmer who came out to see the plant was found

पौध देखने निकले किसान का शव मिला

Wed, 14 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the farmer who came out to see the plant was found
खड़िनी(कन्नौज)। सुबह खेत में धान की पौध देखने निकले किसान का शव दोपहर को बबूल के पेड़ के नीचे मिला। शरीर पर जले के निशान मिले हैं। इससे करंट लगने से मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह इलाके के ग्राम ग्यासपुर निवासी ध्रुव सिंह (48) खेत में धान की पौध देखने गए थे। यह दोपहर तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद बेटे निखिल ने तलाश शुरू की। दोपहर बाद ध्रुव सिंह का शव बबूल के पेड़ के नीचे मिला। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। हाथ और पांव पर जले के निशान थे। इससे करंट लगने से मौत की आशंका जताई गई।
विज्ञापन

छोटे भाई उत्तम सिंह ने बताया कि गांव में किसी से बैर नहीं है। करंट से ही मौत लग रही है। शव मिलने की जगह से करीब 50 मीटर दूर 11 हजार वोल्ट लाइन के तार गुजरे हैं। ऐसे में करंट लगने की बात कुछ लोगों को ठीक नहीं लग रही है। ध्रुव के दो बेटे हैं। ध्रुव खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed