फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The dead body of a laborer was found hanging

संदिग्ध हालात में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 02 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a laborer was found hanging
ठठिया। नंजई पुरवा गांव में एक मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या की ठोस वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कानपुर नगर क्षेत्र के थाना शिवराजपुर स्थित पंचमपुर निवासी 38 वर्षीय गंगाराम ठठिया के नंदई पुरवा विधवा सलोचना यादव के घर मजदूरी करता था। यहां रहकर वह उनकी खेती का काम करता था। सलोचना यादव ने बताया देर रात वह नशे की हालत में घर आया और बाहर ही लेट गया। उसने ठंड को देखते हुए अंदर कमरे में सोने को कहा। इसके बाद सलोचना यादव अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह गंगाराम के कमरे से बाहर न निकलने पर कई दफा आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया न होने पर ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने मदद से दरवाजा खोलकर देखा तो गंगाराम कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने सलोचना यादव समेत ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी। थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि गंगाराम करीब तीन माह से बतौर मजदूर सलोचना यादव के घर रहता था। परिजनों को सूचना भेजी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed