फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The dead bodies of mother and son keep the jammed road

मां-बेटे का शव रख जाम की सड़क

Sat, 18 Jul 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 18 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
The dead bodies of mother and son keep the jammed road
दो दिन पूर्व हादसे में बेटे की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। बेटे के गम में शुक्रवार देररात उसकी की मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता ने उसके साथियों पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने सकरावा रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस की लापरवाही के चलते चार घंटे आवागमन बाधित रहा। दोपहर दो बजे एसडीएम के आश्वासन और मामले की एफआईआर होने के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी के थाना किशनी के तहत ग्राम नगला जखा निवासी धर्मेंद्र सिंह (25) की गुरुवार रात मौत हो गई थी। मृतक के पिता जसवंत सिंह ने बताया उसका पुत्र धर्मेंद्र सिंह दो दिन पहले दुर्गा ईंट भट्ठा सकरावा पर डेढ़ लाख रुपये जमा करने के लिए घर से निकला था। उसके साथ गांव के सुरेंद्र सिंह पुत्र रामचंद्र और देव सिंह पुत्र त्रिवेदीलाल भी थे।
विज्ञापन


शाम को जब उसका पुत्र घर नहीं पहुंचा। तब उसने सुरेंद्र सिंह के घर जाकर जानकारी की। सुरेंद्र ने कहा कि उसने धर्मेंद्र को सौरिख में छोड़ दिया था। जबकि देव सिंह ने बताया कि वह धर्मेंद्र को ग्राम लौहटुकरिया छोड़कर ऊसराहार चला गया था। सुबह सौरिख थानाध्यक्ष ने पुत्र के बारे में उसे सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सड़क किनारे गड्ढे से मिले शव की शिनाख्त अपने पुत्र धर्मेंद्र के रूप में की। पिता जसवंत सिंह ने सुरेंद्र और देव सिंह पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की तहरीर सौरिख और किशनी थाने में दी, लेकिन कहीं भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

 उधर पुत्र की मौत के सदमें में मां इंद्रकली (50) की मौत हो गई। इसके ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार सुबह मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मां-बेटे का शव सकरावा रोड पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही सौरिख थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने जाम खुलवाने के लिए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली। सूचना पर सीओ वीपी सिंह सोलंकी और एसडीएम रामबहादुर वर्मा मौके पर पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण तब माने जब मामले की रिपोर्ट सौरिख थाने में दर्ज हो गई। जाम से करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा।




थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट में एक्सीडेंटल चोटों की पुष्टि हुई है। हालांकि मृतक के भाई रामनरेश की तहरीर पर सुरेंद्र सिंह और देव सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर के आधार पर धारा 302 व 394 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed