{"_id":"69920697b8ebdc6e480056ec","slug":"the-dcm-driver-was-surrounded-and-beaten-by-youths-at-the-intersection-kannauj-news-c-214-1-knj1006-144788-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चौराहे पर डीसीएम चालक को घेरकर युवकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चौराहे पर डीसीएम चालक को घेरकर युवकों ने पीटा
विज्ञापन
सौरिख। छिबरामऊ से रविवार को सौरिख जा रही डीसीएम चालक को बाइक सवार दो युवकों ने नगर के नादेमऊ चौराहे पर घेरकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
इटावा जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के बीधूपुरा निवासी डीसीएम चालक मित्र प्रकाश शाम छह बजे छिबरामऊ से सौरिख आ रहे थे। सौरिख छिबरामऊ रोड पर दो बाइक सवार युवकों ने डीसीएम रुकवाने के लिए इशारा किया। चालक ने डीसीएम नहीं रोकी तो बाइक सवार दोनों युवकों ने पीछा कर नादेमऊ चौराहे पर डीसीएम रोक ली। इसके बाद चालक की पिटाई कर दी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस देकर घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार मौके पर पहुंचे और एक युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि चालक की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।