फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The court of Pandohkar Sarkar and Kambal Wale Baba will be set up in the perfume city.

Kannauj News: इत्रनगरी में लगेगा पंडोखर सरकार और कंबल बाले बाबा का दरबार

Sun, 19 Apr 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The court of Pandohkar Sarkar and Kambal Wale Baba will be set up in the perfume city.
कन्नौज। इत्र और इतिहास की नगरी में पहली बार मध्यप्रदेश के त्रिकालदर्शी पंडोखर सरकार व द्वारिकापुरी गुजरात के काले कंबल वाले बाबा का दरबार लगेगा। इसमें देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु व भक्त शामिल होंगे। साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया जाएगा। प्रशासन के अधिकारियाें ने भी आयोजन स्थल का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन




मानीमऊ ऋषिनगर स्थित आनंदेश्वर धाम पर पीठाधीश्वर कौशल महाराज ने बताया कि सनातन धर्म सेवा फाउंडेशन की ओर से 22 से 28 अप्रैल तक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार के राजपुरोहित त्रिकालदर्शी पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार 26, 27 व 28 अप्रैल को लगेगा। इसके लिए विभिन्न प्रदेशों चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पंजीकरण हो चुके हैं। वहीं, गुजरात के प्रसिद्ध कंबल वाले बाबा का दरबार सातों दिन लगेगा। इसके साथ ही बिठूर कानपुर के सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य सदानंद महाराज श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन सुनाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को जनजागरण एवं संत सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें देश के कई प्रसिद्ध संत शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इत्रनगरी में पहली बार इतना भव्य और दिव्य कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें सभी की सहभागिता रहेगी। इस दौरान फाउंडेशन के निदेशक प्रभात त्रिपाठी, हिमांशु त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसओ ने लिया आयोजन स्थल का जायजा

आनंदेश्वर धाम पीठ के पास ही एक खेत में टेंट लगाकर आयोजन किया जाएगा। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर अग्निशमन अधिकारी संदीप तंवर ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजकों से चर्चा की। उन्हाेंने बताया कि सात दिन तक फायरब्रिगेड की एक टीम को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed