फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The couple agreed to stay with four

चार दंपति साथ रहने को राजी

Sun, 10 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 10 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The couple agreed to stay with four

पारिवारिक विवादों को सुलह समझौते के आधार पर

विज्ञापन
निस्तारित कराने के लिए पुलिस लाइन में नई किरण के तहत सुनवाई की गई। इस दौरान 70 मामलों में से आठ मामलों की फाइलें बंद कर दी गईं। वहीं चार जोड़ों को सुलह समझौते के बाद घर भेज दिया गया।

एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित हुए नई किरण कार्यक्रम के तहत मकरंदनगर निवासी अपूर्व प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र रवींद्र कुमार श्रीवास्तव व उनकी पत्नी नीलू प्रकाश श्रीवास्तव पुत्री राकेश बहादुर निवासी अन्नपूर्णा नगर का विवाद सामने आया। पता चला कि काफी समय से तनातनी व मारपीट की समस्या बनी हुई है।

इसकी शिकायत नई किरण में आई तो दोनों पक्षों को सामने बुलाया गया। कुछ तारीखों में बहस होने के बाद दोनों पक्ष रविवार को एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। कमेटी ने दोनों को घर भेज दिया। इस्लामनगर सौरिख निवासी जावेद अहमद व ग्वालटोली कानपुर निवासी जीनत खातून पुत्री जफर अली के बीच मारपीट व दहेज उत्पीड़न की शिकायत नई किरण में आई थी।

दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराकर घर भेजा गया। इसी तरह सदर कोतवाली क्षेत्र के आंटी गांव निवासी सोनम पुत्री अयोध्या प्रसाद व आंटी के ही निवासी सुभाष पुत्र छन्नूलाल के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद को भी सुलह समझौते के बाद निस्तारित किया गया।

इसके अलावा राहुल कुमार वाहपुर व रेखा अंबेडकरपुरम कल्यानपुर कानपुर के मामले की फाइल को एक पक्ष के न आने से बंद कर दिया गया। तशरीफ अली के मामले में दूसरे पक्ष के न आने पर यह प्रकरण भी बंद कर दिया गया। कुल मामलों की फाइलें एक पक्ष के न आने, एक पक्ष द्वारा कोर्ट में मुकदमा करने के अलावा एक पक्ष द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज कराने से बंद करनी पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed