फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The cold killed five people

ठंड ने पांच लोगों की जान ली

Sun, 07 Jan 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला, कन्नौज
अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 07 Jan 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
The cold killed five people
कौशल्या देवी(फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala
तीन दिन से चल रही शीतलहर का सितम जारी है। रविवार को भी काफी सर्दी रही। क्षेत्र में ठंड से पांच लोगों की मौत भी हो गई। शहर में अलाव जल रहे हैं, वहीं देहात क्षेत्र में लेखपालों ने अलाव नहीं जलवाए, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती सराय गूजरमल में ठंड से कमलेश कोरी(45)पुत्र रामनाथ, फैज मोहम्मद(43) पुत्र शमशेर खां और फूलमती(95) पत्नी हरीराम शाक्य की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतकों की माली हालत काफी खराब थी। हालांकि फूलमती काफी वृद्ध थीं और लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। घटना के बाद मृतकों के घर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ठंड से मौत की सूचना अधिकारियों को दी गई, जिस पर लेखपाल को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


चपुन्ना प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम रेरीरामपुर निवासी कौशल्या देवी(60) पत्नी रामप्रसाद की ठंड से मौत हो गई। प्रधान प्रतिनिधि ऋषि पांडेय ने बताया कि महिला की अर्थिक स्थिति काफी खराब थी। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त भी मिल चुकी है। उसके तीन बेटे सुनील, संजीव व गौरव हैं, जो मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा ने बताया कि ठंड से मौत की सूचना पर सभी जगह क्षेत्रीय लेखपालों को भेजा गया है। जांच कराई जा रही है। अभी किसी ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। यदि वस्तव में ठंड से मौतें हुईं हैं, तो शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।


मवेशियों को चारा-पानी देते समय किसान को ठंड लग गई। उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मलिकपुर निवासी किसान नसीम खां (46) ने रविवार सुबह तबेले से मवेशियों को बाहर निकाला और उन्हें चारा-पानी देने लगा। तभी उसे ठंड लग गई। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजन आनन-फानन अस्पताल ले जा रहे थे। तभी नसीम खां ने दम तोड़ दिया। भाई कलीम ने बताया कि सर्दी लगने से नसीम की मौत हो गई। लेखपाल वेदराम व तहसीलदार अब्बुल कलाम को घटना की जानकारी दी गई। किसान के घर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पिंटू यादव, बीडीसी सदस्य मो. खालिद अली, जनार्दन मौर्या, प्रधान प्रतिनिधि शमीम उर्फ हबलू, अतीक हुसैन ने संवेदना व्यक्त की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed