फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The city shivered due to fog, Sunday was the coldest day

Kannauj News: कोहरे-गलन से ठिठुरी इत्रनगरी, रविवार रहा सबसे ठंडा दिन

Mon, 15 Jan 2024 03:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 15 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
The city shivered due to fog, Sunday was the coldest day
कन्नौज। शीतलहर के बीच कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। रविवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पहली बार अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 4.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सड़कों पर दृृश्यता शून्य रही। इस कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के साथ गलन ने आम जनमानस को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। रविवार को अधिक सर्दी होने के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पाले के कारण सुबह लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाद बादलों की ओट से सूर्यदेव दिखाए दिए, लेकिन कुछ ही देर बाद ओझल हो गए। शाम होते- होते चली पुरवा हवा ने गलन बढ़ा दी। इस कारण बुजुर्ग और बच्चे जल्द घर में दुबक गए। रविवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो इस सीजन में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के साथ पाले ने बढ़ाई किसानों की चिंता
कोहरे के साथ पाला गिरा, जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी। यह गेहूं की फसल के लिए तो मुफीद बताई गई है, लेकिन आलू, सरसों और मटर की फसलों को इससे नुकसान की संभावना है। ऐसे में किसानों को हवा की दिशा में खेत के किनारे पर धुआं करने की सलाह दी गई है। इससे तापमान नियंत्रित रहेगा और फसलों को पाले से बचाया जा सकेगा। इसके अलावा, फसलों की सिंचाई करके भी पाले का प्रभाव कम किया जा सकता है।



पिछले आठ दिनों का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
07 जनवरी 19.9 07.9

08 जनवरी 16.0 07.4
09 जनवरी 17.8 09.9
10 जनवरी 17.2 10.1
11 जनवरी 15.7 06.4
12 जनवरी 15.2 04.6
13 जनवरी 15.8 04.4
14 जनवरी 11.0 04.9
वर्जन
शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस से ज्यादा कमी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि रविवार को यह लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस कारण रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ज्यादा ठंडा रहा। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से 18 जनवरी के बीच भी घना कोहरा रहेगा। -डॉ. अमरेंद्र सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक केवीके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed