फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The children performed at folk culture landscape

बच्चों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा

Fri, 04 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 04 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
The children performed at folk culture landscape

सतरंगी परिधानों में सजे बच्चों ने दूधिया रोशनी में

विज्ञापन
नहाए रंगमंच पर अपनी प्रस्तुतियों से ऐसी छटा बिखेरी कि स्कूल प्रांगण में परी लोक साकार हो गया। यह नजारा सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के स्थापना दिवस और एसएन प्रधान फाउंडेशन के छात्रवृत्ति वितरण समारोह का था।

सीसीए की खुबरियापुर रोड स्थित शाखा में हुए वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। शुभारंभ पर्यावरण विधि लखनऊ विवि के डॉ. ध्रुवसेन सिंह, प्रबंध समिति की अध्यक्ष विनोदिनी प्रधान, प्रबंधक प्रदीप प्रधान ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत संगीत की मधुर लहरियों पर सस्वर सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से हुई। इस दौरान पारंपरिक प्रस्तुति समर्पण  से धर्म के असली मकसद मानवता, भाईचारा व अमन का संदेश दिया गया। बच्चों ने माता-पिता के प्रति भावपूर्ण प्रस्तुति तथा कृतज्ञता प्रकट की।

इंग्लिश प्ले मलाला ने सभी को लड़कियों की शिक्षा प्रदान कराने के संबंध में सोचने को मजबूर कर दिया। राजनीति, नौकरशाही और अपराध के साथ गठजोड़ करके कैसे सत्ता की ओर कदम बढ़ाया जाता पर पेश हिंदी नाटक से वर्तमान व्यवस्था पर चोट की गई।

डा. सरवेश्वर दयाल सक्सेना के चर्चित नाटक बकरी के मंचन में बच्चों ने अपनी अदाकारी से जान डाल दी। इसके अलावा भारतीय शास्त्रीय एवं माइकल जैक्शन शैली के पाश्चात्य नृत्य दर्शकों को बांध गया। मुख्य अतिथि डॉ. ध्रुवसेन सिंह ने भारत के पर्यावरण के साथ अटूट रिश्ते का जिक्र करते हुए बताया कि हम लोग नदी, वृक्ष, पहाड़, पृथ्वी को प्राचीन काल से ही पूजते आ हैं।

उन्होंने और भी प्रयास करने की बात पर जोर दिया। प्रधानाचार्य जिम थामस, प्रशासिका सुधा प्रधान ने आभार जताया। सरोजनी देवी आर्य बालिका इंटर कालेज गुरसहायगंज की प्रधानाचार्या रामा त्रिवेदी, फाउंडेशन के निवर्तमान सचिव अजय रावत को सम्मानित किया गया। संचालन एके नायक ने किया। इस दौरान पिछले दिनों आयोजित हुई अंग्रेजी छात्रवृत्ति परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर उन्हें भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed