पुलिस कप्तान से मांगी सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली परिसर में शनिवार की शाम तहसील क्षेत्र के
पुलिस
अधीक्षक कलानिधि नैथानी की अध्यक्षता में तिर्वा, ठठिया, इंदरगढ़ के
सर्राफा व्यवसायी, किराना व्यवसायी, गल्ला आढ़तियों की एक बैठक का आयोजन
किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के जिला संरक्षक
रामनारायन बघेल ने कहा कि व्यापारियों व पुलिस के मध्य सामंजस्य की कमी
होने के कारण ही घटनाओं के खुलासे में विलंब होता है।
व्यापार मंडल के
जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि तीनों थाना क्षेत्रों में सर्राफा
व्यवसायियों के साथ चोरी की जो घटनाएं हुई हैं, उनका पुलिस जल्द खुलासा
करे। सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने सर्राफा
मार्केट के अलावा कस्बे के अन्य संवेदनशील स्थानों पर स्थायी तौर पर पुलिस
पिकेट लगाए जाने की मांग रखी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने गांधी
चौक चौराहा व ठठिया रोड चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग
रखी। व्यापारी नेता अंशुल गुप्ता ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के
लिए एसपी के समक्ष कुछ सुझाव भी दिए। व्यापारियों की समस्याओं पर बोलते हुए
पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सुरक्षा
व्यवस्था में कोई खामी नहीं रखी जाएगी।
पिछले दिनों पंचायती चुनाव में
व्यस्त रहने के कारण इस तरह की घटनाएं हो गई हैं। उन्होंने बताया कि खुलासे
के लिए एसओजी सर्विलांस की टीमों को लगा दिया गया है। जल्द ही सभी घटनाओं
का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस को कुछ सुराग भी हासिल हुए हैं।
उन्होंने
व्यापारियों से अपील की कि बाजारों में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ने की
सूचना कोतवाली पुलिस को दें। ठठिया रोड व गांधी चौक चौराहे पर खड़ी होने
वाली मैजिकों व टेंपो को 50 मीटर दूर खड़ा करने के निर्देश दिए। कोतवाल से
कहा कि इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए।
आलू मंडी से लगने वाले जाम
को लेकर उन्होंने आढ़तियों से अपील की कि सड़कों के किनारे लोडिंग व
अनलोडिंग तत्काल बंद कर दें। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हनीफ ठेकेदार,
नंदकिशोर सर्राफ, ओमजी गुप्ता, राजेश गुप्ता गोल्डी, मिथलेश जायसवाल,
सिपाही लाल यादव, गोपाल स्वर्णकार, उमाशंकर गुप्ता ने भी विचार रखे।